लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘जन्मदिन मुबारक हो आदरणीय पीएम साहब…’, PM मोदी के जन्मदिन पर सलमान खान की पोस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान ने पोस्ट शेयर की है. उन्होंने पीएम के लिए पोस्ट लिखी है और इसमें उनके अच्छे स्वास्थ्य की कमाना करते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद है. पीएम के बर्थडे के मौके पर हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. इस कड़ी में अब सलमान खान भी पीछे नहीं रहे हैं.

सलमान खान ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक्स पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने पीएम को टैग करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो आदरणीय पीएम साहब. आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं नरेंद्र भाई मोदी. जय हिंद.’ सलमान की पोस्ट आते ही वायरल हो गई है.

यह भी पढ़ें: आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग

शाहरुख खान ने भी पीएम को विश किया बर्थडे

वहीं, सलमान खान से ठीक पहले ही शाहरुख खान ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन विश किया. एक्टर ने उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. शाहरुख ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु दे, ताकि आपकी शक्ति और सकारात्मकता से देश सदैव आगे बढ़ता रहे.’

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर शाहरुख खान का पोस्ट, लिखा- ‘अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ मांगता हूं’

अक्षय कुमार समेत इन सेलेब्स ने भी पीएम को विश किया बर्थडे

इसके अलावा आपको बता दें कि पीएम मोदी को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों ने जन्मदिन विश किया है. वहीं, बॉलीवुड जगत भी इसमें पीछे नहीं रहा. अक्षय कुमार समेत अन्य सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. अक्षय ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है. मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प.’

वहीं, इस लिस्ट में तमिलनाडु सीएम और साउथ एक्टर विजय जोसेफ, रवि किशन, कंगना रनौत, शत्रुघ्न सिन्हा, अजय देवगन और जान्हवी कपूर जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment