लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीएम की मिमिक्री और बुजुर्ग महिला का अपमान:राहुल गांधी के मंच पर क्या हुआ, जो भड़की भाजपा? जानें पूरा मामला – Rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-indore-video-pulkit-mani-mimicry-of Pm-modi-insult-to-elderly-woman-bjp-slams

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी की आलोचना की है। यह वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया था। 

वीडियो में मंच पर राहुल गांधी के साथ मिमिक्री करने वाले पुलकित मनी पीएम नरेंद्र मोदी की नकल करते और विदेशी नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों को लेकर टिप्पणियां करते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस मिमिक्री और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठाए।

राहुल गांधी के वीडियो में क्या था, जो भड़की भाजपा?

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मिमिक्री के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और एक बुजुर्ग मां को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं। दरअसल, एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग महिला को बैठने के लिए कुर्सी देने को कहा था। वहीं, छात्रों की गूंज के मंच पर इसी को लेकर मिमिक्री आर्टिस्ट ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया।  

भाजपा नेता सीआर केसवन ने एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया, ”राहुल गांधी ने कल ऐसे सस्ते और अश्लील ट्रोल्स के साथ मंच साझा किया, जिन्होंने एक कमजोर बुजुर्ग माताजी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘सेटिंग’ कहकर हमारी नारी शक्ति का अपमान किया। कोई भी सभ्य और सही सोच रखने वाला व्यक्ति इस तरह की अभद्र भाषा और हरकतों को मजेदार नहीं मान सकता। लेकिन राहुल गांधी मंच पर जोर-जोर से हंसते हुए नजर आए।”

उन्होंने आगे कहा, ”राहुल गांधी द्वारा समर्थित यह असभ्य संस्कृति बताती है कि वह युवाओं से जुड़ने और उनके बीच अपनी बात पहुंचाने में क्यों नाकाम रहे हैं, जैसा कि उनके कांग्रेस सहयोगी शशि थरूर ने भी कहा है। राहुल गांधी द्वारा प्रसारित यह कड़वाहट और नफरत की राजनीति ही वह सटीक वजह है, जिसके चलते डूसू चुनाव में कांग्रेस को युवाओं ने पूरी तरह नकार दिया।”

बुजुर्ग महिला के अपमान को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

केशवन ने कहा, ”वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित कर संवेदनशीलता का परिचय दिया, जबकि राहुल गांधी उस समय जश्न में शामिल होते दिखे, जब बुजुर्ग महिला का बेशर्मी से अपमान किया जा रहा था। राहुल गांधी, जो ऐसे विदूषकों और भद्दे तमाशों का समर्थन करते हैं, उनमें एक गंभीर राजनीतिक नेता के रूप में लिए जाने लायक गंभीरता और गरिमा, दोनों का अभाव है।”

भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी इस वीडियो को साझा किया गया है। इसे शेयर करते हुए भाजपा की ओर से कहा गया है, ”एक तरफ़ पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग मां को सम्मान और अपनापन दिया, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में उनका मजाक उड़ाया। यही फर्क है संस्कार और दिखावे की राजनीति में। जिस उम्र में सम्मान मिलना चाहिए, वहां राहुल गांधी का यह शर्मनाक रवैया उनकी सोच के बारे में क्या कहता है?”

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम की मां का बताया अपमान

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस वीडियो को शर्मनाक और घृणित बताते हुए कहा, ”राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी नैतिक पतन की सारी हदें पार कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए छात्रों के साथ संवाद के कार्यक्रम का इस्तेमाल करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कारों की चौंकाने वाली कमी को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, ”राजनीतिक विरोध को इस तरह के दिखावे या बुजुर्गों और माता-पिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। यह भारतीय तरीका नहीं है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद अपने साथ जिम्मेदारी लेकर आता है, लेकिन राहुल गांधी लगातार इस पद की गरिमा बनाए रखने में विफल रहे हैं और इस प्रक्रिया में देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

जोशी ने आगे कहा, ”राजनीतिक लड़ाई नीतियों और दृष्टिकोण के आधार पर लड़ी जानी चाहिए, लेकिन किसी व्यक्ति पर घटिया और व्यक्तिगत हमले करना राजनीति नहीं है। इसी जहरीली और अपमानजनक मानसिकता के कारण जनता ने बार-बार कांग्रेस को नकारा है।”



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली:बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, सांस्कृतिक महोत्सव में की शिरकत – Cm Dhami Arrives In Badrinath Offers Prayers To Badri Vishal Attend The Cultural Festival

जियो का बड़ा तोहफा: इन ब्रॉडबैंड प्लान वालों को 12 महीने मुफ्त मिलेगा अमेजन प्राइम लाइट, ऐसे करें एक्टिवेट – Reliance Jio Home Broadband Free Amazon Prime Lite Subscription 10th Anniversary Offer

यूपी सियासत:बसपा में शामिल होने से पहले ही दीपिका आउट, मायावती ने ईशान आनंद को फिर दी एंट्री; किया ये एलान – Bsp Chief Mayawati Has Once Again Taken Major Decision Regarding Her Family And Party Organization

छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर बवाल:मिमिक्री विवाद के बाद राहुल के बचाव में उतरी कांग्रेस, भाजपा पर साधा निशाना – Pm Modi Rahul Gandhi Indore Chhatron-ki-goonj Event Mimicry Row Bjp-congress Row Jairam Ramesh

सीओ जियाउल हक हत्याकांड:राजा भैया को सीबीआई कोर्ट से राहत, विधायक बोले-‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’ – Zia-ul-haq Murder Case Relief Raja Bhaiya From Cbi Court Proceedings Quashed Due To Lack Of Sufficient Grounds

यूपी:’पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था’, योगी बोले-आज अपराध किया तो समझो डेथ सेंटेंस पर खुद साइन किया – Cm Yogi Handed Over Appointment Letters To 912 Selected Candidates Of Police Department

Leave a Comment