लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जियो का बड़ा तोहफा: इन ब्रॉडबैंड प्लान वालों को 12 महीने मुफ्त मिलेगा अमेजन प्राइम लाइट, ऐसे करें एक्टिवेट – Reliance Jio Home Broadband Free Amazon Prime Lite Subscription 10th Anniversary Offer

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सार

रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह पर जियोहोम ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। अब 30 और 100 Mbps स्पीड वाले थ्री-इन-वन प्लान के नए और पुराने यूजर्स को एक साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जानिए इस ऑफर की पूरी डिटेल…

भारतीय टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी बेहतरीन सर्विस के दस शानदार साल पूरे कर लिए हैं। इस दस साल के सफल सफर का जश्न मनाते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक और शानदार तोहफे का एलान किया है। रिलायंस जियो ने अपने लोकप्रिय जियोहोम थ्री-इन-वन ब्रॉडबैंड प्लान्स का विस्तार करते हुए एक बड़ा धमाका किया है। अब कंपनी 30 Mbps और 100 Mbps की इंटरनेट स्पीड का इस्तेमाल करने वाले सभी ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के पूरे एक साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने जा रही है। सबसे खास बात यह है कि इस एनिवर्सरी ऑफर का फायदा केवल नए जुड़ने वाले ग्राहकों को ही नहीं, बल्कि पहले से जियोहोम का इस्तेमाल कर रहे लाखों पुराने यूजर्स को भी मिलेगा।

30 Mbps और 100 Mbps प्लान में क्या हैं नए फायदे?

  • जियोहोम के 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस वाले 3-इन-1 ब्रॉडबैंड प्लान में इंटरनेट के साथ टीवी और ओटीटी सेवाएं भी मिलती हैं। अब इन प्लान में ग्राहकों को 12 महीने की अमेजन प्राइम लाइट सदस्यता भी दी जाएगी।
  • इसका मतलब है कि ग्राहकों को अमेजन प्राइम की संबंधित सुविधाओं के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। इससे मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग दोनों के लिए मिलने वाली सुविधाएं एक ही ऑफर में शामिल हो जाएंगी।

अमेजन प्राइम लाइट में क्या-क्या मिलेगा?

  • मुफ्त मेंबरशिप के दौरान ग्राहक प्राइम वीडियो पर फिल्मों, वेब सीरीज और ओरिजिनल शोज का आनंद ले सकेंगे। इसका इस्तेमाल टीवी के अलावा मोबाइल जैसे डिवाइस पर भी किया जा सकता है।
  • इसके साथ अमेजन पर एलिजिबल ऑर्डर के लिए तेज और मुफ्त डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। यानी इस ऑफर का फायदा केवल ओटीटी मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा।

MyJio एप से ऐसे करें एक्टिवेट

  • जियो ने इस ऑफर को 19 सितंबर से शुरू किया है। कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों के खातों में यह ऑफर अगले दो सप्ताह के दौरान दिखाई दे सकता है।
  • मेंबरशिप एक्टिवेट करने के लिए MyJio एप खोलें और होम पेज पर दिखाई देने वाले ‘अमेजन प्राइम लाइट’ ऑफर बैनर पर टैप करें। इसके बाद 12 महीने की मुफ्त मेंबरशिप एक्टिवेट की जा सकेगी।
  • ध्यान रखें कि 365 दिनों की वैलिडिटी उसी दिन से शुरू होगी, जिस दिन ग्राहक ऑफर को एक्टिवेट करेगा।

महंगे प्लान वालों का क्या होगा?

  • जियो के जिन यूजर्स के पास पहले से 888 रुपये, 1199 रुपये या 150 Mbps और उससे अधिक स्पीड वाले जियोहोम प्लान हैं, उनके मौजूदा ऑफर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • इन प्लान के साथ मिलने वाली 24 महीने की अमेजन प्राइम लाइट मेंबरशिप पहले की तरह जारी रहेगी। नए ऑफर का विस्तार 30 Mbps और 100 Mbps वाले ग्राहकों के लिए किया गया है, जबकि प्रीमियम प्लान पर मिलने वाले पुराने बेनिफिट्स बरकरार हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:ईरान युद्ध के बीच चीन के जहाज पर सेना क्यों भेजने वाला था अमेरिका, एआई कैसे बन सकता था जंग की वजह? – Us China War Ai Threat West Asia Pentagon False Intelligence Report Explainer Hindi

एक्सप्लेनर:कब और कैसे भारत आया मुगल बादशाह बाबर? आज ही के दिन एक गिरफ्तारी के साथ ढल गया इस सल्तनत का सूरज – Explainer: How Did Babur Establish The Mughal Empire In India? How An Arrest On This Day Marked Its End

चमोली:बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, सांस्कृतिक महोत्सव में की शिरकत – Cm Dhami Arrives In Badrinath Offers Prayers To Badri Vishal Attend The Cultural Festival

यूपी सियासत:बसपा में शामिल होने से पहले ही दीपिका आउट, मायावती ने ईशान आनंद को फिर दी एंट्री; किया ये एलान – Bsp Chief Mayawati Has Once Again Taken Major Decision Regarding Her Family And Party Organization

पीएम की मिमिक्री और बुजुर्ग महिला का अपमान:राहुल गांधी के मंच पर क्या हुआ, जो भड़की भाजपा? जानें पूरा मामला – Rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-indore-video-pulkit-mani-mimicry-of Pm-modi-insult-to-elderly-woman-bjp-slams

छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर बवाल:मिमिक्री विवाद के बाद राहुल के बचाव में उतरी कांग्रेस, भाजपा पर साधा निशाना – Pm Modi Rahul Gandhi Indore Chhatron-ki-goonj Event Mimicry Row Bjp-congress Row Jairam Ramesh

Leave a Comment