लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर बवाल:मिमिक्री विवाद के बाद राहुल के बचाव में उतरी कांग्रेस, भाजपा पर साधा निशाना – Pm Modi Rahul Gandhi Indore Chhatron-ki-goonj Event Mimicry Row Bjp-congress Row Jairam Ramesh

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखा सियासी संग्राम छिड़ गया है। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री और टिप्पणियों को लेकर भाजपा के हमलों के बाद अब पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है। कांग्रेस ने न सिर्फ मिमिक्री विवाद पर भाजपा के रवैये को अलोकतांत्रिक बताया, बल्कि यह भी आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस ने मिलकर देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर दिया है।

जयराम रमेश का तीखा हमला

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा- राहुल गांधी ने उस ‘सिस्टम’ का पर्दाफाश कर दिया है जो छात्रों की आवाज दबा रहा है। रमेश ने कहा, ‘यह सिस्टम कौन है? यह भाजपा-आरएसएस के लोग हैं, जिन्होंने देश की शिक्षा, अर्थव्यवस्था, राजनीति और हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। इन्होंने शिक्षा व्यवस्था को खोखला और भ्रष्ट बना दिया है, क्योंकि यह सिस्टम छात्रों से डरता है। छात्र सवाल पूछते हैं और जवाबदेही मांगते हैं। अब राहुल गांधी उनके साथ खड़े हैं, इसलिए छात्रों का डर खत्म हो चुका है और उनकी आवाज पूरे देश में गूंज रही है।’

हरीश रावत ने बताया राजनीति का सहज हिस्सा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए भाजपा की असहिष्णुता पर सवाल उठाए। रावत ने कहा- राजनीति में जब आप किसी पद पर होते हैं, तो ऐसी चीजों को स्वाभाविक प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करना पड़ता है। भाजपा का यह रवैया- जहां वे ऐसा बर्ताव करते हैं कि मानो उन पर एक मक्खी भी नहीं बैठनी चाहिए बिल्कुल लोकतांत्रिक नहीं है। लोकतंत्र में यह समझना बेहद जरूरी है कि ऐसी बातें इस खेल का एक सहज हिस्सा हैं।

प्रमोद तिवारी बोले- राहुल ने दुखती रग छू ली

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल सही नस पर हाथ रख दिया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने दिल की गहराइयों से उस सच्चाई को सामने रखा है कि वाकई यह सरकार सिर्फ अंधभक्तों की सरकार है। यह सरकार केवल अंधभक्तों को चाहती है और केवल उनके भले के लिए काम करती है। इसे न तो युवाओं की चिंता है, न नौजवानों की और न ही छात्रों की। राहुल गांधी ने कार्यक्रम में छात्रों के इसी दर्द को साझा किया था।

ये भी पढ़ें: पीएम की मिमिक्री और बुजुर्ग महिला का अपमान: राहुल गांधी के मंच पर क्या हुआ, जो भड़की भाजपा? जानें पूरा मामला

राहुल गांधी ने सिस्टम पर उठाए थे सवाल

इंदौर में युवाओं से संवाद करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भ्रष्ट व्यवस्था छात्रों से डरती है क्योंकि वे सवाल पूछते हैं। यह सिस्टम सवाल पूछने वाले छात्र नहीं बल्कि नफरत फैलाने वाले ‘अंधभक्त’ चाहता है। राहुल ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और उद्योगपति गौतम अडानी व मुकेश अंबानी विभिन्न स्तरों पर इस व्यवस्था को नियंत्रित कर रहे हैं।

क्या है मिमिक्री विवाद का बैकग्राउंड?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब इंदौर के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद मिमिक्री आर्टिस्ट पुलकित मनी ने पीएम मोदी की एक रैली का मजाक उड़ाया, जिसमें पीएम ने एक बुजुर्ग महिला को बैठने के लिए कुर्सी देने को कहा था। भाजपा नेता सीआर केसवन और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसे बुजुर्ग नारी शक्ति और प्रधानमंत्री की दिवंगत मां का घोर अपमान बताया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने मंच पर ठहाके लगाकर असंवेदनशीलता दिखाई और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को गिराया है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी सियासत:बसपा में शामिल होने से पहले ही दीपिका आउट, मायावती ने ईशान आनंद को फिर दी एंट्री; किया ये एलान – Bsp Chief Mayawati Has Once Again Taken Major Decision Regarding Her Family And Party Organization

पीएम की मिमिक्री और बुजुर्ग महिला का अपमान:राहुल गांधी के मंच पर क्या हुआ, जो भड़की भाजपा? जानें पूरा मामला – Rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-indore-video-pulkit-mani-mimicry-of Pm-modi-insult-to-elderly-woman-bjp-slams

सीओ जियाउल हक हत्याकांड:राजा भैया को सीबीआई कोर्ट से राहत, विधायक बोले-‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’ – Zia-ul-haq Murder Case Relief Raja Bhaiya From Cbi Court Proceedings Quashed Due To Lack Of Sufficient Grounds

यूपी:’पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था’, योगी बोले-आज अपराध किया तो समझो डेथ सेंटेंस पर खुद साइन किया – Cm Yogi Handed Over Appointment Letters To 912 Selected Candidates Of Police Department

दीपांशु की कहानी:पिता बस कंडक्टर, मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता; पूरे चुनाव में नंगे पैर नजर आए डूसू के ‘सिकंदर’ – Dusu Election Results 2026 Deepanshu Shaukeen Entered Fray As An Independent Candidate, Campaigning Barefoot

एशियाड 2026:0.6 अंक से चूका गोल्ड! इलावेनिल वलारिवान ने जीता रजत; भारत को मिला दूसरा पदक; पढ़ें उनकी कहानी – Asian Games 2026: Elavenil Valarivan Wins Silver In 10m Air Rifle, Misses Gold By 0.6 Points

Leave a Comment