
असीम मुनीर पाकिस्तान के सिर्फ चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स ही नहीं, बल्कि कई अहम रोल में नजर आते हैं. कूटनीतिक स्तर पर भी उन्हें देखा गया है. हाल ही में वह ईरान और अमेरिका बीच मध्यस्थता में शामिल रहे. इसके अलावा उनकी भूमिका इकोनॉमिक पॉलिसी में भी रहती है. इन सबके बीच उन्हें भारत-विरोधी बयानबाजी के लिए भी जाना जाता है. अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ने वाली है. पाकिस्तान के आर्मी चीफ को अब पाकिस्तान की बेकाबू होती जनसंख्या रोकने की जिम्मेदारी दी गई है.
पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में सीनेट की बैठक में पाकिस्तानी हेल्थ मिनिस्टर सैयद मुस्तफ कमाल ने ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि 259 मिलियन (25.9 करोड़) से अधिक की आबादी के साथ पाकिस्तान वर्तमान में पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला देश है. उम्मीद है कि 2030 तक यह इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर उससे बड़ा देश बना जाएगा. आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह आपदा से कम नहीं है.
यह भी पढ़ें: जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद
पाकिस्तान में जनसंख्या वृद्धि राष्ट्रीय प्राथमिकता का मुद्दा
पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने एक समिति का गठन किया है. इसमें मुनीर शामिल हैं. यह मुद्दा पाकिस्तान में राष्ट्रीय प्राथमिकता का बन गया है. हर स्तर पर नीतिगत फैसले लिए जा रहे हैं. मुनीर के पास यह जिम्मेदारी ऐसे वक्त आई है, जब बलूचिस्तान और अफगानिस्तान के मोर्चे पर लगातार पाकिस्तान संघर्षरत है.
उधर, पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके में अशांति लगातार बढ़ रही है. अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों और टीटीपी उग्रवादियों की तरफ से 42 पाकिस्तान सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी गई थी. अब सेना प्रमुख को जनसंख्या रोकने की जिम्मेदारी का पाकिस्तान के नागरिकों ने उनका मजाक बनाया है. कई तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
पाकिस्तान में जनसंख्या वृद्धि क्यों?
दरअसल, पाकिस्तान में लगातार बढ़ती जनसंख्या की वजह गर्भनिरोधक साधनों का आसानी से उपलब्ध न होना है. पाकिस्तान में हर साल 67 लाख बच्चे पैदा होते हैं.
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

