लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान ने भी माना भारत का लोहा! पाक पेट्रोलियम मंत्री ने बताया क्यों भारत का एनर्जी मॉडल है बेस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Pak Minister Praises India: मिडिल ईस्ट में देखे जा रहे भारी तनाव का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. जिसके चलते दुनियाभर में क्रूड ऑइल की कीमतों में इजाफा, इसकी किल्लत देखी जा रही है. हर देश अपने तरीके से इससे जूझने की कोशिश कर रहा है और इसका तोड़ निकाल रहा है. ऐसे में भारत की भी अपनी स्ट्रैटेजी रही है, जिसका मुरीद अब पाकिस्तान भी नजर आ रहा है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद पाकिस्तान के एक मिनिस्टर ने कहा है.

भारत का मुरीद हुआ पाकिस्तान
दरअसल हाल ही में पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली मलिक ने एक लोकल न्यूज चैनल के साथ बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने भारत की तेल को बचाकर रखने और इस समय में स्थिति से निपटने के तरीके की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पाकिस्तान और भारत की स्ट्रैटेजी की तुलना करते हुए बताया कि पाकिस्तान के पास महज 5-7 दिन का ही तेल बाकी है.

ये भी पढ़ें: भारतीय निवेशकों की मौज! दुबई ने हटाई प्रॉपर्टी वीजा की कड़ी शर्तें, होगी 90 लाख की सीधी बचत

क्या बोले मलिक?
अपने इस स्टेटमेंट में उन्होंने कहा, ‘भारत के पास सिर्फ 600 अरब डॉलर के भंडार ही नहीं हैं, बल्कि वो रणनीतिक भंडार भी रखते हैं. तेल की कीमतों में उछाल आने पर उन्होंने पेट्रोल डीजल के टैक्स को कम करके खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश की. उनके पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन थे.’

बता दें कि जहां एक ओर कच्चे तेल की कीमतें तीन साल में काफी बढ़ गई हैं, वहीं भारत सरकार ने देश में कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ईंधन की लागत पर टैक्स कम कर दिया है. ऊर्जा संकट से निपटने का यही तरीका पाक मंत्री को भी खूब भा रहा है. क्योंकि पाकिस्तान सरकार फिलहाल इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ खास नहीं कर पा रही है. ऊर्जा की कमी के चलते पाकिस्तान में बिजली कटौती तक की नौबत आ गई है. पाकिस्तान की आवाम भी इस किल्लत से काफी परेशान हो रही है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से भारत तक मची खलबली, कच्चे तेल ने बनाया नया रिकॉर्ड; 3 साल के हाई लेवल पर पहुंची कीमत

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment