लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में कैसे घुसा एअर इंडिया का विमान?:dgca ने बताई पूरी कहानी, एटीसी और क्रू पर गिरी गाज – Air India Delhi-amritsar Flight Briefly Infringes Pakistani Airspace, Probe Ordered

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान के कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया में था, तभी वह सीमित समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में चला गया।

पूरे घटनाक्रम पर डीजीसीए का जवाब

अब इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि 22 जून 2026 को एअर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर जाने वाली उड़ान एआई-479 एक विशेष परिस्थिति के कारण कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। हालांकि, पूरी प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों के समन्वय में हुई और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली लौट आया। डीजीसीए के अनुसार, एयर इंडिया का एयरबस ए321 विमान (वीटी-पीपीवी) दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरकर पहुंच रहा था। इसी दौरान अमृतसर हवाई अड्डे पर एक अन्य विमान से पक्षी टकराने की घटना हुई थी। इसके बाद रनवे की जांच के लिए एआई-479 को कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए।

जब विमान को बाद में उतरने के लिए एप्रोच कराया जा रहा था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की ओर से रडार वेक्टरिंग की जा रही थी, तब विमान थोड़े समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चला गया। डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि इस दौरान पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया था और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही। अधिकारियों के मुताबिक बाद में विमान को अमृतसर में उतारने के बजाय वापस दिल्ली भेजने का फैसला लिया गया। विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। डीजीसीए ने कहा कि घटना के दौरान यात्रियों और विमान की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं आया और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गईं।

अमृतसर एटीसी और एयर इंडिया के ऑपरेटिंग क्रू पर कार्रवाई

वहीं, घटना की जानकारी नियामक को समय पर नहीं देने पर डीजीसीए ने अमृतसर के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और एयर इंडिया के ऑपरेटिंग क्रू के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई की है। पाकिस्तान एटीसी से समन्वय के बाद विमान को दिल्ली डायवर्ट किया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद विमान दोबारा अमृतसर के लिए रवाना हुआ। एयर इंडिया ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Samwad 2026: ‘भारत अब नेतृत्व करने की स्थिति में’, अमर उजाला संवाद में जेपी नड्डा ने गिनाए 12 साल के बदलाव

गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन?

एअर इंडिया के अनुसार, यह घटना 22 जून को उड़ान संख्या एआई-479 के साथ हुई, जो दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। एयरलाइन ने बताया कि अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरते समय किसी कारण से विमान को गो-अराउंड प्रक्रिया अपनानी पड़ी। इसी दौरान विमान ने थोड़े समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। एयरलाइन ने कहा कि घटना की जानकारी संबंधित नियामक एजेंसियों को दे दी गई है और आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है। एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि विमान के चालक दल ने अमृतसर में गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान सीमित स्तर पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। गो-अराउंड ऐसी प्रक्रिया होती है, जब किसी कारण से विमान पहली कोशिश में सुरक्षित रूप से लैंड नहीं कर पाता और उसे दोबारा ऊंचाई लेकर एक और प्रयास करना पड़ता है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र भारतीय विमानों के लिए बंद है

पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद बढ़े सीमा तनाव के बाद भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। यह प्रतिबंध नागरिक और सैन्य दोनों तरह की भारतीय उड़ानों पर लागू है। हाल ही में पाकिस्तान ने इस प्रतिबंध को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया है। भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा रखा है।

भारतीय एयरलाइंस पर क्या पड़ रहा है असर?

पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण एअर इंडिया और इंडिगो जैसी भारतीय एयरलाइंस को यूरोप, मध्य एशिया और उत्तरी अमेरिका जाने वाली उड़ानों के लिए लंबे वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं। विमान अब अरब सागर, यूएई और ओमान के रास्ते उड़ान भर रहे हैं। इससे उड़ान का समय बढ़ रहा है और एयरलाइंस की परिचालन लागत भी बढ़ गई है। लंबे मार्ग अपनाने के कारण विमानों को अतिरिक्त ईंधन ले जाना पड़ रहा है, जिससे यात्री और कार्गो क्षमता प्रभावित हो रही है। बढ़ती लागत का असर हवाई किराए पर भी पड़ सकता है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और पाकिस्तान के प्रतिबंध के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित भी करना पड़ा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी – Maharashtra Cyber Cell Very Active: Samay Raina Jokes After Being Honoured By Cm

हरियाणवी गायक की हत्या में नया अपडेट:’अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था, सबका नंबर..’; इस गैंग ने ली जिम्मेदारी – Haryanvi Singer Murder New Update Ankit Had Sided With Our Enemies Gogi Gang Claims Responsibility

कंगना ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन की आलोचना पर दी सफाई, नसीहत देते हुए बताया त्योहार का मतलब – Kangana Doubles Down On Criticism Of Kritis Ad Says Festival Is Not Just Aesthetic Stuff

स्वाइन फ्लू और डेंगू डबल अटैक:नोएडा में आज 20 नए केस, अब तक 140 मरीज; आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – Swine Flu And Dengue Rises In Gautam Buddha Nagar Number Of Infected Patients Reaches 140

बिहार बाढ़:गंडक के जलस्तर में आंशिक वृद्धि, फिलहाल बड़ा खतरा टला, कंट्रोल रूम एक्टिव – Bihar Flood Alert Live Flash Flood In Gandak River Latest Update

मनुस्मृति विवाद:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी, राहुल गांधी माफी मांगें वरना होगा बहिष्कार – Bemetara: Manusmriti Row, Shankaracharya Avimukteshwaranand Warns Rahul Gandhi, Apologise Or Face Boycott

Leave a Comment