इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 अब अपने समापन की ओर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. आज एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत है. इसमें जीतने वाली टीम GT संग 29 मई को क्वालीफायर-2 में खेलेगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी. इस बीच आकाश चोपड़ा ने IPL 2026 में खेले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में से बेस्ट 11 चुने हैं, इसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और साकिब हुसैन को भी शामिल किया.
आकाश चोपड़ा ने ओपनर्स के रूप में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को चुना. उन्होंने कहा, “दोनों लेफ्टि हैं, दोनों अच्छा खेलते हैं और मुझसे कोई पूछेगा भी नहीं कि वैभव क्यों? वो तो टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भी हो सकते हैं.” बता दें कि वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, वह 53 छक्के लगा चुके हैं और क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड (एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के, 59) को तोड़ सकते हैं.
तीसरे नंबर पर उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को रखा, जिन्होंने पंजाब किंग्स के लिए इस साल शानदार प्रदर्शन किया. आकाश चोपड़ा ने उन्हें इस टीम का विकेटकीपर भी बनाया. चौथे नंबर पर उन्होंने KKR के अंगक्रिश रघुवंशी को रखा. उन्होंने कहा, “मेरी टीम में अंगक्रिश को विकेटकीपिंग नहीं करनी पड़ेगी, वो बतौर बल्लेबाज रह सकते हैं.”
यह भी पढ़ें- गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई अनकैप्ड प्लेइंग 11
- वैभव सूर्यवंशी
- प्रियांश आर्या
- प्रभसिमरन सिंह
- अंगक्रिश रघुवंशी
- कार्तिक शर्मा
- नमन धीर
- अनुकूल रॉय
- प्रिंस यादव
- साकिब हुसैन
- कार्तिक त्यागी
- शिवांग कुमार
यह भी पढ़ें- क्वालीफायर-1 में GT की हार के बाद किस सवाल पर भड़के ग्लेन फिलिप्स, कहा- ‘ये तो बहुत बकवास…’
What could be the playing XI of uncapped Indian Players till the end of the league stage? #IPL #Aakashvani pic.twitter.com/ALA8aZTAwD
— Aakash Chopra (@cricketaakash) May 27, 2026
आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टीम में 3 तेज गेंदबाजों के रूप में प्रिंस यादव, साकिब हुसैन और कार्तिक त्यागी को रखा. प्रिंस को उनके आईपीएल प्रदर्शन और डोमेस्टिक में शानदार फॉर्म के चलते टीम इंडिया की नेशनल टीम में शामिल किया गया है. प्रिंस अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं.


