लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल परिणाम:ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- Bjp ने लूटीं 100 सीटें, चुनाव आयोग उनका; हम वापसी करेंगे – Mamata Banerjee Says Bjp Looted Seats In West Bengal Election Results Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में पिछड़ने के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। राज्य में टीएमसी की जमीन खिसकने के बाद उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी इस हार से घबराने वाली नहीं है और वे जोरदार वापसी करेंगे।

सीएम ममता ने क्या-क्या कहा? 

ममता बनर्जी ने कहा, ‘भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें लूटी हैं। चुनाव आयोग अब भाजपा का कमीशन बन चुका है। मैंने इस संबंध में चुनाव अधिकारी और मनोज अग्रवाल से भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।’ दीदी ने इस जीत की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया। ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘क्या आपको लगता है कि यह कोई जीत है? यह एक अनैतिक जीत है, नैतिक जीत नहीं है। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय बलों के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से अवैध है। यह सिर्फ लूट, लूट और लूट है। हम फिर से वापसी करेंगे।’ 

यह भी पढ़ें: विजय पदार्पण के साथ ही सत्ता के करीब: 8 ग्राम सोना मुफ्त जैसे वादों से द्रविड़ किला फतह, मिलेगा कांटों भरा ताज

एंटी-इंकंबेंसी और ध्रुवीकरण की लहर

15 साल के लंबे शासन के बाद टीएमसी को राज्य में भारी सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा। जमीन पर पार्टी के प्रति जनता में असंतोष, भ्रष्टाचार के आरोप और आर्थिक पिछड़ेपन जैसे मुद्दों ने मतदाताओं को विकल्प तलाशने पर मजबूर किया। इसके साथ ही, चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण एक बड़ा कारक बनकर उभरा। भाजपा की ओर से लगाए गए तुष्टिकरण के आरोपों और हिंदू मतों के बड़े पैमाने पर एकीकरण ने टीएमसी के पारंपरिक वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई, जिससे पार्टी कई मजबूत गढ़ों में पिछड़ गई।

इतना ही नहीं, पार्टी के भीतर आंतरिक कलह और पुराने सहयोगियों का साथ छोड़ना टीएमसी के लिए भारी पड़ा। अभिषेक बनर्जी की ओर से दी गई आंतरिक चेतावनियों के बावजूद गुटबाजी और स्थानीय स्तर पर नेताओं के व्यवहार से जनता में नाराजगी बनी रही। वहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बदलती प्राथमिकताओं और मतदाताओं की नई आकांक्षाओं को पढ़ने में विफलता ने टीएमसी की सीटों के आंकड़े को काफी नीचे धकेल दिया।

अन्य वीडियो-

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Commercial Lpg Cylinder:19 Kg के Lpg कमर्शियल सिलिंडर का दाम ₹183 घटा, दिल्ली में 2930 रुपये नई कीमत – Price Of 19 Kg Commercial Lpg Cylinder Reduced By ₹183; New Price In Delhi Is ₹2,930.

Road Accident:बठिंडा हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर – Vehicle Carrying Amarnath Pilgrims Collides With A Truck On The Highway In Bathinda

Delhi Fire:उत्तम नगर में विजय सेल्स शोरूम धू-धू कर जला, लाखों का सामान जलने की आशंका, दमकलकर्मी मौके पर – Fire Broke Out At A Showroom In The Uttam Nagar Area

समाज ने रोका, किस्मत ने परखा:फिर पुणे की डायना कैसे बनीं भारत की पहली महिला फेरारी रेसर? भावुक कर देगी कहानी – From Classroom Dreams To Ferrari Glory: The Inspiring Journey Of India Trailblazing Woman Racer diana Pundole

आज इधर, कल उधर!:4 मई के बाद 180 डिग्री बदल गए ये 10 राजनीतिक रिश्ते – These 10 Political Relationships Took A 180 Degree Turn After May 4

बॉक्स ऑफिस का मिड टर्म रिजल्ट, कौन हुआ पार और किसकी डूबी नैया बीच मझधार? पढ़ें फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड – Dhurandhar The Revenge To Peddi And Bhooth Bangla Highest Grossing Bollywood Films On Box Office In 2026

Leave a Comment