लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश:चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में सड़क पर पलटी, कई घायल; अस्पताल में भर्ती – Himachal Driver Suffers Heart Attack While Driving Bus Overturns In Nurpur

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर के समीप न्याजपुर में रविवार सुबह एक निजी बस (HP72 D3791) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से चीखो पुकार मच गई। चंबा से बस सुबह साढ़े छह बजे ऊना के लिए निकली थी और सुबह 11 बजे के करीब नूरपुर में पहुंचने पर यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस चंबा से ऊना रूट पर जा रही थी। नूरपुर शहर के न्याजपुर में तीखे मोड़ पर बस चालक को हार्ट अटैक आ गया, जिससे बस चालक बेहोश होकर खिड़की से नीचे गिर गया और इस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई।




Himachal Driver Suffers Heart Attack While Driving Bus Overturns in Nurpur

अस्पताल में भर्ती करवाए गए घायल।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और बस में सवार घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच स्थानीय पुलिस-प्रशासन सहित सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक अजय महाजन, वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सूरी सहित शहर के कई समाजसेवी भी अस्पताल पहुंच गए। बस में सवार 25 घायलों को सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचार दिया जा रहा है। बस में सवार अधिकतर लोग जिला चंबा की बताई जा रही हैं। बस चालक सहित तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


Himachal Driver Suffers Heart Attack While Driving Bus Overturns in Nurpur

अस्पताल में भर्ती घायल।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


नूरपुर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश पॉल ने बताया कि इस हादसे में 28 घायलों में से 3 को गंभीरावस्था में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर किया गया है और शेष घायलों का नूरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिन्हें फिलहाल एहतियातन अगले 24 घंटों के लिए चिकित्सा निगरानी के लिए रखा है। उधर, एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि इस सड़क में गंभीर रूप से घायलों को प्रशासन की ओर से 5-5 हजार रुपये और मामूली रुप से घायलों को 2-2 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। साथ ही नूरपुर अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।


Himachal Driver Suffers Heart Attack While Driving Bus Overturns in Nurpur

अस्पताल में घायलों का चल रहा उपचार।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


उल्लेखनीय है कि न्याजपुर में निजी बस के अनियंत्रित होकर पलटने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि बस चालक को हार्ट अटैक आने से अनियंत्रित बस घटनास्थल के पास तीखे मोड़ के साथ गहरी खाई में जाने की बजाय सड़क के बीचोंबीच पलट गई, अन्यथा यहां बड़ा हादसा पेश आ सकता था। उधर, पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Himachal Driver Suffers Heart Attack While Driving Bus Overturns in Nurpur

सड़क पर पलटी बस।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


कंडक्टर ने बताई हादसे की वजह

बस परिचालक अमित कुमार ने बताया कि बस जैसे ही न्याजपुर के समीप पहुंची तो बस चालक मनजीत सिंह को अचानक छाती में दर्द उठा और पल भर में ही बेहोश होकर खिड़की से नीचे गिर गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई और बस में चीखो पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने ट्रैफिक मोड़ा नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस के सड़क के बीचोंबीच पलटने से यातायात बाधित हो गया। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान नूरपुर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक को डिफेंस रोड की ओर मोड़ दिया, जिससे कुछ समय बाद यातायात बहाल हो गया।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Airport:अब दिल्ली से दमन सीधी फ्लाइट, 90 शहरों तक कनेक्टिविटी; Igi बना देश का सबसे बड़ा घरेलू हब – Igi Airport Is Directly Connected To 90 Domestic Destinations Across Country

संसद में विपक्ष का प्रदर्शन:चढ़ावा चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का उठाया मुद्दा, अमित शाह से मांगा जवाब – Opposition-protest-in-parliament-over-ayodhya-ram-temple-donation-row-student-protests

Mangarh Dham Won’t Get National Monument Status Centre Cites Key Reason Sparks Political Row – Banswara News

Uppsc Vcancy 2026:यूपीपीएससी ने निकाली कंप्यूटर ऑपरेटर, मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें क्या है योग्यता – Uppsc Recruitment 2026: Applications Open For Computer Operator, Manager And Other Posts

Bankipur Election Result:’जनता के बीच यह बदबू है…’- अनंत सिंह ने बांकीपुर क्यों कही यह बात? – Jdu Mla Anant Singh Statement On Nitish Kumar Removal Impact On Bankipur Election Results Bihar News

Manipur:पेट्रोल-डीजल व एलपीजी टैंकरों से कौन कर रहा जबरन वसूली? सीआरपीएफ ने खोली पोल – Manipur Petrol Diesel Lpg Tanker Extortion Crpf Reveals Truth

Leave a Comment