लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश के मंदिर में तोड़फोड़:मां दुर्गा समेत सात मूर्तियां क्षतिग्रस्त; बवाल क्यों? – Bangladesh Durga Puja Temple Idols Vandalised

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले एक हिंदू मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। यह घटना टांगाइल जिले के मिर्जापुर उपजिला स्थित जमुर्की पश्चिमपारा के एक मंदिर में हुई। डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच अज्ञात लोगों ने मंदिर में दुर्गा पूजा के लिए तैयार की जा रही सात मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। इनमें मां दुर्गा की मुख्य मूर्ति भी शामिल है।

मूर्तियों की तैयारी कितनी पूरी हो चुकी थी?

मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। सातों मूर्तियों को बनाने का ज्यादातर काम पूरा हो गया था। कारीगरों को केवल मूर्तियों में रंग भरने का काम करना बाकी था। इसी बीच मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई। जमुर्की आर्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश बकाली के मुताबिक, मंदिर में करीब 85 वर्षों से दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है।

समिति ने क्या कहा?

जमुर्की आर्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश बकाली ने बताया कि गुरुवार को जब वह मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने समुदाय के अन्य लोगों के साथ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। इसके बाद पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। बकाली ने कहा, ‘हमें नहीं पता कि यह किसने किया। हमने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अब हम चाहते हैं कि कानून लागू कराने वाली एजेंसियां जिम्मेदार लोगों का पता लगाएं और उन्हें न्याय के कटघरे में लाएं।’

यह भी पढ़ें: हसीना के प्रत्यर्पण का मामला: बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख; कहां फंसा है पेच?

पुलिस ने क्या कार्रवाई की और जांच में क्या सामने आया?

घटना की जानकारी मिलने के बाद टांगाइल के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शमसुल आलम सरकार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक एमडी अदनान मुस्तफिज ने बताया कि कुछ मूर्तियों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है। साथ ही, सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं।

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की आबादी कितनी है?

बांग्लादेश में हिंदू सबसे बड़ा धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय हैं। खबर के मुताबिक, देश की कुल आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी करीब 7.95 प्रतिशत है। समुदाय को सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। राजनीतिक और सामाजिक अशांति के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा और स्थानीय मंदिरों तथा मूर्तियों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। हालांकि, इस घटना में शामिल लोगों की पहचान और तोड़फोड़ के पीछे की वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज:शाई होप ने मचाई तबाही, रोहित-ऋतुराज-केएल की मेहनत पर फिरा पानी – Ind Vs Wi: West Indies Chase Down 352 Against India For Record Odi Win

दिल्ली:इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक आज नागरिक मार्च, एसआईआर के विरोध में जुटेंगे सामाजिक कार्यकर्ता-छात्र संगठन – Citizen’s March From India Gate To Jantar Mantar Today

तीन दिन की छुट्टी:हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी; होटल से लेकर पार्किंग तक फुल – Three-day Holiday: Traffic Jams From Himachal To Uttarakhand

पाकिस्तान से सीमा पार घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध:राजनयिक प्रभारी तलब, दोबारा ऐसी घटना रोकने को कहा – India Summons Pak Cda To Protest Islamabad’s ‘facilitation’ Of Illegal Cross-border Infiltration

2021 में ममता के पैर में सच में फ्रैक्चर हुआ था?:शुभेंदु ने रिपोर्ट जारी की, टीएमसी का पलटवार; ऋतब्रत का तंज – Trinamool Questions Authenticity Of Report On Mamata Banerjee’s 2021 Injury Claim

कैप्टन स्मित का सम्मान:नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित, इस्राइल की आजादी से क्या नाता? – Capt Smit Pm Netanyahu Israel Independence Day Celebratory Flame Highest Honour Pm Modi Invited To Bear News

Leave a Comment