लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पराली नहीं, कमाई:हरियाणा में फसल अवशेष से खड़ा हुआ 200 करोड़ का कारोबार, हजारों को रोजगार – Not Stubble, But Earnings: A ₹200-crore Business Built On Crop Residue In Haryana

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हरियाणा में पराली किसानों के लिए भविष्य के सुनहरे सोने के रूप में उभरी है। पराली प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार की पहल और किसानों की सोच में आए बदलाव से राज्य में पराली का अनुमानित करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार खड़ा हो गया है। राज्य में करीब 200 एग्रीगेटर्स पराली प्रबंधन के काम में जुटे हुए हैं। इनके अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, बेलर मशीन आदि उपकरणों से जुड़े करीब 1000 लोग इस कारोबार से जुड़े हैं। पराली प्रबंधन में हजारों मजदूरों और ट्रांसपोर्टरों को भी काम मिल रहा है।

सिरसा के एग्रीगेटर्स कृष्ण का कहना है कि पराली को खेतों से 25 किलो की गांठ बनाकर गैस, बिजली व अन्य कंपनियों तक भेजने के कार्य में नया रोजगार मिला है। बिजली उत्पादन व बायोफ्यूल वाले प्लांट में 180 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पराली बेची जा रही है। रोहतक के संदीप का कहना है कि सर्दियों में पराली का चारे के लिए उपयोग सर्वाधिक होता है। राज्य के मेवात, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश के बिजनौर, राजस्थान, दिल्ली के कई जिलों में चारे को भेजा जाता है। 

चारे के रूप में पराली की 350 रुपये से लेकर 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक्री हो रही है। राज्य में पराली से चारे के कार्य में करीब 800 लोग मशीनों, ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ लगे हुए हैं। इन क्षेत्रों की गोशालाओं में चारे की भी बड़ी मांग है। कुरुक्षेत्र स्थित बजगामा गांव के किसान अमीर सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष तक किसानों को दूसरी फसलों की तैयारी के लिए खेतों को खाली करने की जल्दी होती थी। इसलिए पराली की गांठ बनाने वाले प्रति एकड़ 500 रुपये शुल्क ले लेते थे मगर पराली की मांग बढ़ने से इस बार कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

विशेषज्ञ बोले – पराली भविष्य का सुनहरा सोना

कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अभियंता महेंद्र शर्मा का कहना है कि पराली का पहले निस्तारण करना किसानों के लिए बेहद मेहनत वाला और अधिक लागत वाला कार्य होता था। अब पराली का बायोफ्यूल, गैस, बिजली के उत्पादक प्लांट में उपयोग हो रहा है। पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में पराली से तैयार चारे की मांग बढ़ी है। 

यमुनानगर में पराली जलाने पर तीन भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी

यमुनानगर। यमुनानगर में सीजन में पराली जलाने का पहला मामला सामने आया है। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव मंधार में खेत में पराली जलाने के आरोप में तीन सगे भाइयों हरजीत सिंह, ओंकार सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस:नानी की ‘द पैराडाइज’ का कमाल जारी; अर्धशतक से कितनी दूर ‘द वन’? इतनी रही ‘हनुमान अंश’ की कमाई – Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh And Mirzapur Movie Collection

एलपीयू विवाद:छात्रा बोली-मैं सुरक्षित तो उठे सवाल, फिर दुष्कर्म किसके साथ हुआ; पुलिस कर रही है पड़ताल – Lpu Controversy: Student Says She Is Safe—raising The Question: Then Who Was Victim?

सुर्खियां:कई राज्यों में ईसी का पुराना फॉर्म-6 लागू; आज भारत के पहले ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

1 अक्तूबर से नए नियम:आज से हो रहे ये जरूरी बदलाव, जान लें क्या बदल रहा और क्या नहीं – New Rules From October 1: Know What Changes And What Stays The Same

केनरा बैंक:अक्तूबर के पहले ही दिन 3500 पदों के लिए खुल रही आवेदन विंडो, स्नातक कर सकते हैं आवेदन; जानें विवरण – Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: Apply For 3,500 Graduate Apprentice Posts From October 1

आज के दिन:एशियाड के क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से, राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा – 1 October 2026 Major Event 2026

Leave a Comment