लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पति-पत्नी के रिश्ते में तकरार और बात तलाक तक? जानिए रिश्ते बचाने के 4 तरीके

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Relationship Tips: अक्सर ही देखा जाता है कि घर की छोटी-छोटी बातों पर हुए झगड़े बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं. इसके साथ ही कई बार बात तलाक तक भी आ जाती है, लेकिन ऐसे समय में क्या करना चाहिए, जिससे रिश्तों में खटास न आए और रिश्ता आखिरी सांस तक चले.

आपसी संवाद और सम्मान ही है मजबूत रिश्ते की नींव

पति-पत्नी के रिश्ते में बातचीत और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बेहद जरूरी है. अगर रिश्ते में कोई भी व्यक्ति इसके उलट जाता है, तो परिस्थितियां गंभीर हो सकती हैं. इसके साथ ही पति-पत्नी को एक-दूसरे के माता-पिता का भी सम्मान करना रिश्ते के लिए बहुत अहम है. कई बार झगड़े की शुरुआत ही इसी बात से होती है कि दोनों में से किसी एक ने माता-पिता की बातों की अवहेलना की हो या उनसे ठीक से बात न की हो.

"घर में दो बर्तन होंगे, तो आपस में टकराएंगे"

कहा जाता है कि घर में दो बर्तन होंगे, तो आपस में टकराएंगे और आवाज भी आएगी, मगर इसका मतलब यह कतई नहीं होता है कि आपस में बातचीत बंद कर दी जाए और एक-दूसरे के सम्मान को किनारे कर दिया जाए. इससे मानसिक रूप से तो तनाव उत्पन्न होता ही है और घर में निगेटिव वाइब आने लगती है. तो आखिर हमें ऐसी स्थिति को कैसे हैंडल करना चाहिए और कैसे रिश्तों को बचाया जा सकता है.

शांत होकर बातचीत का प्रयास किया जाए

जब भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो शांत रहकर बातचीत करें. एक-दूसरे की बातों को ध्यान से सुनें और खुलकर चर्चा करें. इससे कई सवालों के जवाब आपको मिल जाएंगे, जो आप दोनों के मन में चल रहे थे. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि बातचीत के समय तीखे शब्दों का इस्तेमाल न करें. इससे बातचीत के दौरान तनाव की स्थिति नहीं आएगी और एक-दूसरे की बातों को समझना आसान होगा.

एक-दूसरे को समय दें और अपेक्षाएं सीमित रखें

अगर विवाद एक-दूसरे को समय न देने से हो रहा है, तो व्यस्तता के बाद भी एक-दूसरे के लिए समय जरूर निकालिए. साथ ही जरूरत से ज्यादा पार्टनर से उम्मीद न लगाएं. वहीं, छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना सीखिए.

एक-दूसरे के फैसलों का सम्मान करें

एक-दूसरे की भावनाओं और फैसलों का सम्मान नहीं करना भी विवाद का कारण बन सकता है. इसलिए एक-दूसरे की भावनाओं और फैसलों का सम्मान करें. अगर पार्टनर के किसी फैसले पर कोई आपत्ति हो, तो उसे सम्मानपूर्वक समझाएं. इसके साथ ही सबके सामने एक-दूसरे की कमियां न निकालें और एक-दूसरे के माता-पिता का भी सम्मान करें.

अहंकार और शक को दूर करें

कई बार यह भी देखा जाता है कि रिश्तों में अहंकार भी झगड़े का कारण बनता है, इसलिए रिश्ते में अहंकार को बीच में न आने दें. अगर कभी रिश्ते में शक की गुंजाइश सामने आए, तो पुख्ता सबूत रखें. बिना सबूत के पार्टनर पर उंगली उठाना पूरी तरह से गलत है. वहीं, छोटी-बड़ी गलती पर तुरंत सॉरी बोलें, जिससे रिश्तों में खटास कम होगी और प्यार बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ता है महिलाओं का सेक्सुअल कॉन्फिडेंस? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

The post पति-पत्नी के रिश्ते में तकरार और बात तलाक तक? जानिए रिश्ते बचाने के 4 तरीके appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment