लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Uttarakhand:कैबिनेट में आए 18 प्रस्ताव, मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नई नीति मंजूर, ये अहम फैसले भी – Uttarakhand Cabinet Meeting Many Proposals Including Uttarakhand Motor Vehicles Amendment Rules 2026 Approved

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तराखंड कैबिनेट की गुरुवार को हुई अहम बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें परिवहन, शिक्षा, वन और कुंभ मेला व्यवस्थाओं से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल हैं। सरकार ने मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 समेत कई नीतिगत बदलावों को मंजूरी दी है।


Uttarakhand Cabinet meeting many proposals including Uttarakhand Motor Vehicles Amendment Rules 2026 approved

कैबिनेट बैठक
– फोटो : सूचना



विस्तार

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज 18 प्रस्ताव आए, जिनमें से उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट ब्रीफिंग की।  गुरुवार को हुई बैठक में उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी। प्रवर्तन अधिकारी भी वर्दी पहनेंगे। वहीं शहरी विकास कुंभ मेला के लिए कार्यों की स्वीकृति आसान होगी। एक करोड़ तक के मेला अधिकारी, 5 करोड़ तक के मंडलायुक्त और बाकी शासन से स्वीकृत होंगे।


अन्य महत्वपूर्ण फैसले


  • आबकारी नीति में व्यय दर 6% निर्धारित की गई थी, जिसके अनुरूप वाणिज्य कर विभाग ने अपनी नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी।

  • परिवहन विभाग के तहत बसों की खरीद को मंजूरी दी गई। पहले 100 बसों की अनुमति थी, लेकिन जीएसटी दर 28% से घटकर 18% होने के बाद अब 109 बसें खरीदी जाएंगी।

  • उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 में संशोधन को मंजूरी।वन दरोगा की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तय की गई।

  • -वन आरक्षी की आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 25 वर्ष की गई।

  • –जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को अब सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।-

  • उत्तराखंड अल्पसंख्यक अधिनियम 2025 पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है।

  • कक्षा 1 से 8 तक के 452 मदरसों को अब जिला स्तर से मान्यता मिलेगी।

  • कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 52 मदरसों को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी। इस संबंध में जल्द अध्यादेश लाया जाएगा।

  • प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) अब एक वर्ष तक ही वैध मानी जाएगी।

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप विशेष शिक्षा शिक्षकों की अर्हता तय करने वाली नियमावली को मंजूरी।

  • सहायक अध्यापकों के लिए सेवा नियमावली को स्वीकृति।

  • लोक निर्माण विभाग (लोनिवि): हाईकोर्ट के आदेश के संदर्भ में जेई भर्ती से जुड़े मामलों की जानकारी कैबिनेट के संज्ञान में लाई गई।

  • वर्कचार्ज कर्मियों से जुड़े निर्णय पर हाईकोर्ट के स्टे की जानकारी दी गई।

  • डी श्रेणी के ठेकेदारों को अब 1 करोड़ की जगह 1.5 करोड़ रुपये तक के कार्य मिल सकेंगे।

  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का लाभ अब 21 अशासकीय कॉलेजों तक बढ़ाया गया।

  • वन सीमा क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नई नीति को मंजूरी। इससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी और मानव-हाथी संघर्ष में कमी आने की उम्मीद है। वन सीमा मौन पालन मधुमक्खी आधारित आजीविका एवं मानव-वन्य जीव संघर्ष नियमावली 2026 को भी स्वीकृति दी गई।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: चुनावी मोर्चे पर बिना टीम कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे गोदियाल, रणनीति को नहीं मिल पा रही धार

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार में बाढ़ का खतरा:28 जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सारण में नए इलाकों में घुसा गंडक का पानी; क्या हैं हालात? – Bihar Alerted For Severe Flood Situation At 28 Places; Gandak River Water Enters New Areas Of Saran

एक्सक्लूसिव:40 मिनट का खौफनाक सफर, कॉकपिट में खून-खराबा; चश्मदीद ने बताई कैप्टन स्मित की जान बचाने की दास्तां – Dubai-tel Aviv Flight Horror Eyewitness Almog Reveals Cockpit Chaos About Indian Captain Smit Machchhar

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण:एशियाड में खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराया; ओलंपिक का टिकट पक्का – India Vs China Hockey Final Highlights: Asian Games 2026 Finals Ind Vs China Hockey Match Today Result

नदी में डूबने से पांच की मौत:सामने आया हादसे से पहले का वीडियो, ऐसे हुआ था झांसी में ये दर्दनाक हादसा – Video Showing Five People Before They Drowned In River In Jhansi

एशियन गेम्स:क्या था चीन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की जीत का मंत्र? कोच सोर्ड मारिन ने बताया डिफेंस का राज – India Womens Hockey Coach Sjoerd Marijne Reveals Mantra Behind Asian Games Gold Win Over China

नुसरत भरूचा:देश लौटीं अभिनेत्री, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार; बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो – Nushrratt Bharuccha Brought To Mumbai Hospital On Stretcher After Bali Accident Set To Undergo Spine Surgery

Leave a Comment