लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नोएडा बवाल :केरल में पनाह लेने की फिराक में था मुख्य आरोपी आनंद, पूछताछ में एसटीएफ को मिले अहम सुराग – Noida Violence: Main Accused Anand Was Trying To Take Shelter In Kerala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नोएडा में श्रमिकों को हिंसा के लिए भड़काने वाले तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार मुख्य आरोपी आदित्य आनंद उर्फ रस्टी केरल भागने की फिराक में था। उसे केरल के एक बड़े राजनीतिक दल के नेताओं ने शरण देने का आश्वासन दिया था, हालांकि उसकी तलाश में जुटी एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।

एसटीएफ के अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए, जब उसकी ट्रांजिट रिमांड देने का विरोध करने अदालत में दो दर्जन से अधिक अधिवक्ता पहुंच गए। उनके हंगामे की वजह से जज ने सुनवाई नहीं की, जिसके बाद यूपी पुलिस के अफसरों ने तामिलनाडु सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधा और उसे ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाने की अनुमति हासिल की।

ये भी पढ़ें – भीषण गर्मी व तपिश का कहर: प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 11 जिलों में लू की चेतावनी



ये भी पढ़ें – 21.47 करोड़ के बैंक घोटाले में ईडी ने शुरू की जांच, मांगे अभिलेख, बिना दस्तावेज बांटे गए ऋण

अधिकारियों के मुताबिक नोएडा में हुई हिंसा की साजिश की जांच कर रही एसटीएफ को आदित्य आनंद से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके बाद उसके साथियों की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से एक अर्बन नक्सल संगठन से जुड़ा था और मजदूर बिगुल संघ की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था।

जमशेदपुर से बीटेक की पढ़ाई के बाद वह दिल्ली आ गया और दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कई छात्र संगठनों से भी जुड़ गया। वह अपने साथियों के साथ नोएडा और हरियाणा के औद्योगिक इलाकों में हिंसा भड़काने की साजिश बीते फरवरी माह से रच रहा था। बवाल से पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में उसके घर पर हुई बैठक में विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ मजदूर बिगुल, दिशा संगठन, आरडब्ल्यूपीआई, नौजवान सभा और एकता संघर्ष समिति संगठन के 30 से ज्यादा लोग आए थे, जिसमें हिंसा भड़काने की साजिश रची गई थी। एसटीएफ उसके आवास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ उसके मोबाइल को भी खंगाल रही है ताकि उसके बाकी साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

लखनऊ के संगठन की भूमिका: जांच में सामने आया है कि इस साजिश में लखनऊ में सक्रिय एक संगठन का भी हाथ था। इस संगठन के पदाधिकारी नोएडा में श्रमिकों के उत्पीड़न के मुद्दे को हवा देकर बड़े पैमाने पर हिंसा भड़काना चाहते थे। आदित्य कई साल से इस संगठन से जुड़ा था। इस संगठन की जड़ें नोएडा में जमाने में उसकी अहम भूमिका बताई जा रही है। अब एसटीएफ इस संगठन की नोएडा में हुई हिंसा के सुराग जुटा रही है ताकि उसके पदाधिकारियों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भोपाल कमिश्नर का बड़ा फैसला:पुलिस लाइन के हवलदार से निरीक्षक तक को मिली केस डायरी, अब तय होगी जवाबदेही – Bhopal Major Administrative Shift As Case Diaries Handed To Police Personnel From Head Constable To Inspector

‘पहले पहचान जांचें, हनुमान चालीसा पढ़ें’:गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर राणे का बड़ा बयान, विवाद क्यों? – Nitesh Rane Garba Muslim Entry Vhp Love Jihad Controversy

तमिलनाडु विधानसभा में मीसा पर महाभारत:स्पीकर के चेंबर के सामने बैठे डीएमके विधायक, मार्शल ने जबरन उठाया – Opposition Uproar Over Misa In Tamil Nadu Assembly Dmk Mlas Sat Outside Speaker Chamber Were Forcibly Removed

बरेली में तीन युवक नदी में बहे:तलाश में जुटी एसडीआरएफ समेत कई टीमें, देर रात निकाली गई बाइक – Three Youths Swept Away In River Sdrf Team Engaged In Search Operation In Bareilly

दिल्ली में इमारत गिरी:किराया तो सोसाइटी का, सुविधा झुग्गी जैसी; दो फीट तक संकरी गलियों के बीच पीजी का कारोबार – Delhi Building Collapse Pg Runs In Cramped Lanes Rent High As Society

दिल्ली पीजी हादसा:किराये के लालच में बनाई थी चार मंजिल, काफी पुरानी थी इमारत; पुलिस की एफआईआर में बड़ा खुलासा – Satya Niketan Building Collapse Fir Claims Allegations Of Unauthorized Construction

Leave a Comment