लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तमिलनाडु विधानसभा में मीसा पर महाभारत:स्पीकर के चेंबर के सामने बैठे डीएमके विधायक, मार्शल ने जबरन उठाया – Opposition Uproar Over Misa In Tamil Nadu Assembly Dmk Mlas Sat Outside Speaker Chamber Were Forcibly Removed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु विधानसभा में मीसा, सरकारिया आयोग और पिछली DMK सरकारों से जुड़े कथित मामलों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया। DMK ने मुख्यमंत्री विजय के बयानों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की, जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया। इसके बाद डीएमके विधायकों ने मंगलवार को स्पीकर के चेंबर के सामने धरना दिया। इसके बाद स्पीकर ने मार्शल को डीमके विधायकों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया।

विजिलेंस मामलों का जिक्र करने पर डीएमके ने जताई आपत्ति

डीएमके विधायक ई.वी. वेलु ने मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि जांच के दायरे में चल रहे विजिलेंस मामलों का सदन में जिक्र करना विधानसभा की परंपरा का उल्लंघन है। हंगामे के बीच स्पीकर ने वेलु को अपनी बात रखने की अनुमति दी। वेलु ने कहा कि मामलों को पढ़ना परंपरा का उल्लंघन है। कल मुख्यमंत्री ने मीसा और सरकारिया आयोग के बारे में बात की थी। मुख्यमंत्री के जवाब के दौरान विजिलेंस मामलों को पढ़ना परंपरा का उल्लंघन है। जो मामले जांच के दायरे में हैं, उन पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।’

मीसा पर विजय की टिप्पणी हटाने की मांग खारिज

स्पीकर जेसीडी प्रभाकर ने मीसा पर विजय की टिप्पणियों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने की डीएमके की मांग खारिज कर दी। स्पीकर ने कहा,’डीएमके कल मुख्यमंत्री विजय का भाषण एक मिनट भी सुनने को तैयार नहीं थी। मुख्यमंत्री विजय ने मीसा एक्ट के बारे में वही बातें कहीं, जिनका सदन में पहले ही जिक्र हो चुका था। इसलिए मीसा एक्ट पर मुख्यमंत्री के भाषण को हटाने की कोई जरूरत नहीं है।’

‘जायज मांग उठाने पर सदन से बाहर निकाला’

मीडिया से बात करते हुए डीएमके के व्हिप ई.वी.वेलु ने कहा कि हमने तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर जवाब मांगा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने मुद्दे से ध्यान भटकाया और मीसा एक्ट के बारे में बात की। सरकारिया आयोग ने किसी को दोषी नहीं ठहराया था, इसलिए हमने स्पीकर से उन हिस्सों को हटाने के लिए कहा, लेकिन स्पीकर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। एक जायज मांग उठाने के लिए स्पीकर ने हमें जबरन सदन से बाहर निकाल दिया। यह एक अलोकतांत्रिक सरकार और अलोकतांत्रिक काम की हद है। डीएमके सरकार ने असली सरकार चलाई थी, लेकिन टीवीके ‘रील’ सरकार चला रही है।’ बता दें कि यह टकराव विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी बहस के एक दिन बाद हुआ।

उदयनिधि को जवाब देने का मौका नहीं मिलने पर वॉकआउट

सोमवार को विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को पिछली डीएमके सरकार के खिलाफ विजय द्वारा लगाए गए आरोपों का तुरंत जवाब देने की अनुमति नहीं मिलने के बाद डीएमके ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। अपने भाषण के दौरान विजय ने प्रवर्तन निदेशालय की जानकारी, सरकारिया आयोग और पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का जिक्र किया। उन्होंने पुलिस में खाली पड़े पदों, पुलिस के आधुनिकीकरण, डिजिटलाइजेशन, अपराध की रोकथाम और पुलिसिंग में राजनीतिक दखलअंदाजी कम करने जैसे मुद्दों पर भी बात की। वहीं डीएमके ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है और इनके समर्थन में पेश किए गए सबूतों पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ते: आकृति चौधरी केस: नोएडा डीएम मेधा रूपम पर हमलावर महुआ मोइत्रा, पिता ज्ञानेश कुमार को भी घसीटा; जानें क्या कहा?

‘डीएमके मुझसे डरती है’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री आधव अर्जुन ने मंगलवार को डीएमके पर आरोप लगाया कि जब भी उन्होंने सदन में बोलने की कोशिश की, पार्टी ने बार-बार कार्यवाही में बाधा डाली। डीएमके मुझसे डरती है। जब भी मैं सदन में बोलने के लिए खड़ा होता हूं, वे भी खड़े हो जाते हैं और मुझे बोलने से रोकने के इरादे से विरोध करते हैं। डीएमके के साथ समस्या यह है कि वे चाहती है कि सत्ताधारी पार्टी उनकी बात सुने, लेकिन वे खुद सुनना नहीं चाहती।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भोपाल कमिश्नर का बड़ा फैसला:पुलिस लाइन के हवलदार से निरीक्षक तक को मिली केस डायरी, अब तय होगी जवाबदेही – Bhopal Major Administrative Shift As Case Diaries Handed To Police Personnel From Head Constable To Inspector

‘पहले पहचान जांचें, हनुमान चालीसा पढ़ें’:गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर राणे का बड़ा बयान, विवाद क्यों? – Nitesh Rane Garba Muslim Entry Vhp Love Jihad Controversy

बरेली में तीन युवक नदी में बहे:तलाश में जुटी एसडीआरएफ समेत कई टीमें, देर रात निकाली गई बाइक – Three Youths Swept Away In River Sdrf Team Engaged In Search Operation In Bareilly

दिल्ली में इमारत गिरी:किराया तो सोसाइटी का, सुविधा झुग्गी जैसी; दो फीट तक संकरी गलियों के बीच पीजी का कारोबार – Delhi Building Collapse Pg Runs In Cramped Lanes Rent High As Society

दिल्ली पीजी हादसा:किराये के लालच में बनाई थी चार मंजिल, काफी पुरानी थी इमारत; पुलिस की एफआईआर में बड़ा खुलासा – Satya Niketan Building Collapse Fir Claims Allegations Of Unauthorized Construction

सावधान:घर में रखी इन चार चीजों की एक्सपायरी चेक की? तारीख निकलने के बाद भी लोग करते हैं इस्तेमाल – 4 Common Household Items You Should Check For Expiry Before Using Utility News In Hindi

Leave a Comment