लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेतन्याहू की धमकी:’ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे, चाहे शांति समझौता हो या नहीं’ – Iran Will Never Have Nuclear Weapons, With Or Without Peace Deal: Benjamin Netanyahu

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जाएंगे, चाहे शांति समझौता हो या नहीं। उनका यह बयान तब आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौते पर सहमति बनी है।   

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?

नेतन्याहू ने कहा कि उनका पूरा राजनीतिक जीवन ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लक्ष्य पर केंद्रित रहा है। उन्होंने इसे अपने जीवनभर की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक वह प्रधानमंत्री हैं, ईरान को परमाणु हथियार नहीं हासिल करने देंगे। 

उधर, अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें भविष्य की बातचीत और सहयोग का ढांचा तय किया गया है।

इस ढांचे में ईरान के सहयोग के आधार पर उस पर लगे प्रतिबंधों में राहत और आर्थिक संबंध बढ़ाने की संभावना है, खासकर अगर वह परमाणु शर्तों और क्षेत्रीय सुरक्षा नियमों का पालन करेगा। अमेरिका का कहना है कि यह समझौता ईरान को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था से जोड़ने का रास्ता खोल सकता है, अगर वह अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करता है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया: परमाणु मुद्दे से बड़ी है जंग रोकने की अग्निपरीक्षा, निर्णायक होगी 60 दिन की अवधि

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक ‘बहुत मजबूत दस्तावेज’ बताया है। उन्होंने कहा है कि इसका पूरा विवरण जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पुष्टि की है कि डिजिटल हस्ताक्षर पहले ही हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों में राहत तभी मिलेगी, जब ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार को कम करेगा और आवश्यक सत्यापन व्यवस्था (परमाणु हथियारों की जांच)  को स्वीकार करेगा। स्विट्जरलैंड और अन्य देश इस समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की तैयारी में जुटे हैं, जो इस सप्ताह जिनेवा में होने की संभावना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:अब सतह पर आई कांग्रेस की अंदरूनी कलह, क्या प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के बीच चल रही है अनबन? – Up: Now The Internal Conflict Of Congress Has Come To The Surface, Is There A Rift Going On Between The State

यूपी:प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमित घोष, अमृत अभिजात समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले – Up: Major Administrative Reshuffle In The State, Several Ias Officers Including Amit Ghosh And Amrit Abhijat T

केरलम में फ्लैश फ्लड का कहर:एक की मौत, सात के बहने की आशंका; 27 लोगों को बचाया गया – Keralam Flash Flood: 1 Dead, 7 Feared Swept Away In Pookkottumpadam

यूपी:चुनावी तैयारियों में जुटा भाजपा संगठन, सोमवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा – Up: Bjp Organization Busy In Election Preparations, National President Will Start State Tour From Monday

स्मृति ईरानी:सलमान खान की राह पर चलीं अभिनेत्री, ट्रोलर्स को दिखाया आईना; चर्चा में आया वीडियो – Smriti Irani Support Salman Khan Gives Advice To Trollers Video Goes Viral

सिम बंद होते ही खाली हो गया बैंक खाता:33 यूपीआई ट्रांजेक्शन में 11 लाख पार, ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका – Rs 11.04 Lakh Siphoned Off From Bank Account After Mobile Sim Suddenly Stopped Working

Leave a Comment