लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नाखून चबाने की आदत को न करें नजरअंदाज, इसके पीछे छिपे हो सकते हैं ये कारण

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Nail Biting Habit: कई लोगों की आदत होती है कि जैसे ही वे स्ट्रेस, चिंता या बोरियत महसूस करते हैं, अनजाने में नाखून चबाने लगते हैं. अक्सर लोग इसे सिर्फ एक गंदी आदत मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह बार-बार और बिना कंट्रोल के होने लगे, तो यह मेंटल हेल्थ से जुड़े प्रॉब्लम्स के इंडिकेशन भी हो सकते हैं. मेडिकल भाषा में नाखून चबाने की आदत को ओनिकोफेजिया (Onychophagia) कहा जाता है. आइए जानते हैं कि यह सिर्फ आदत है या किसी मेंटल डिसऑर्डर (Nail Biting Habit) का संकेत हो सकता है.

क्या नाखून चबाना सिर्फ गंदी आदत है?

अगर कोई व्यक्ति कभी-कभी स्ट्रेस या सोच में डूबने के दौरान नाखून चबा लेता है, तो इसे सामान्य आदत माना जा सकता है. लेकिन जब यह आदत रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाए और इंसान चाहकर भी इसे छोड़ न पाए, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

कब बन सकती है यह मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या?

हर व्यक्ति में नाखून चबाने का कारण अलग हो सकता है. कुछ लोगों में यह आदत तनाव कम करने का तरीका बन जाती है. वहीं कुछ मामलों में यह Body-Focused Repetitive Behaviors (BFRBs) का हिस्सा हो सकती है.

यह व्यवहार ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) से मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन हर बार इसका मतलब OCD होना नहीं है. अगर व्यक्ति बार-बार नाखून चबाने से खुद को रोक नहीं पा रहा है और इससे उसकी उंगलियों को नुकसान पहुंच रहा है, तो मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना सही हो सकता है.

Nail Biting Habit: नाखून चबाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

नाखून चबाने की आदत सिर्फ नाखूनों को ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है.

  • नाखून और आसपास की स्किन में इंफेक्शन हो सकता है.
  • मुंह में बैक्टीरिया जाने का खतरा बढ़ सकता है.
  • दांतों की बनावट और मसूड़ों पर असर पड़ सकता है.
  • नाखून कमजोर और बेढंगे दिखने लगते हैं.
  • उंगलियों में दर्द, सूजन या घाव हो सकते हैं.

इस आदत को कैसे छोड़ें?

अगर आप भी बार-बार नाखून चबाते हैं, तो कुछ आसान उपाय मदद कर सकते हैं.

  • अपने नाखून हमेशा छोटे और साफ रखें.
  • स्ट्रेस कम करने के लिए गहरी सांस लेने, योग या मेडिटेशन की मदद लें.
  • जब नाखून चबाने का मन करे, तो स्ट्रेस बॉल या फिजेट टॉय का इस्तेमाल करें.
  • नाखूनों पर कड़वे स्वाद वाली नेल पॉलिश लगाई जा सकती है, जो यह आदत कम करने में मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ महिलाओं की नहीं है इंफर्टिलिटी की समस्या, पुरुषों से जुड़े कारण भी होते हैं जिम्मेदार

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment