लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नया ट्रेंड:डिलीवरी बॉय बन पहुंचा रहे हथियार, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहन लाते थे खेप, चार गिरफ्तार – Four Arrested For Delivering Weapons Disguised As Delivery Boys Wearing Uniforms Companies Like Flipkart

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पंजाब में हथियार तस्करी का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब तस्कर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए डिलीवरी बॉय की वर्दी और ई-कॉमर्स कंपनियों के पैकेटों का सहारा ले रहे हैं। पटियाला पुलिस ने ऐसे ही एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 पिस्तौल और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहनकर बसों और ट्रेनों से हथियार पंजाब लाते थे और पुराने डिलीवरी बॉक्स में पैक कर उनकी सप्लाई करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। एसएसपी वरुण शर्मा ने सोमवार को बताया कि सीआईए पटियाला और थाना सदर राजपुरा की संयुक्त टीम ने दिल्ली-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसंतपुरा के पास कार्रवाई कर विशाल (20), सुभाष, जिंदर उर्फ सागर उर्फ भैरों (21) और बादल कुमार (20) को गिरफ्तार किया।

वर्दी और पैकेट बने तस्करी का नया कवर

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहनकर सार्वजनिक परिवहन से सफर करते थे। हथियारों को पुराने ई-कॉमर्स पैकेटों में पैक कर ले जाया जाता था, जिससे सामान्य पार्सल जैसा आभास होता था और जांच एजेंसियों का शक कम होता था। पुलिस का मानना है कि तस्करों का यह तरीका सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती बनकर उभरा है।

एमपी से खरीदते थे पिस्तौल

आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरोह मध्य प्रदेश के इंदौर क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने वाले नेटवर्क से कम कीमत पर पिस्तौल खरीदता था और उन्हें पंजाब में गैंगस्टरों तथा असामाजिक तत्वों को ऊंचे दाम पर बेचता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलीवरी नेटवर्क में काम कर चुके हैं और उसी अनुभव का इस्तेमाल तस्करी में कर रहे थे।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:भारतीय बाजार की मिली-जुली शुरुआत, क्या कच्चे तेल की कीमतें निवेशकों के लिए चिंता का विषय – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market  opening Share Market News And Updates

सुप्रीम कोर्ट:नीट आंदोलनकारियों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने के लिए केंद्र की अर्जी, शीर्ष कोर्ट में सुनवाई आज – Jantar Mantar Neet Protest: Supreme Court To Hear Plea On Firs Against Delhi Protesters

इंटरव्यू:’दायरा’ की कहानी सुनकर क्या बोलीं करीना? मेघना गुलजार ने खोले राज; बताया क्या है सबसे बड़ी कमाई – Meghna Gulzar Exclusive Interview Remembered When Kareena Prithviraj Reaction When She Asked Her About Film

महाराष्ट्र:एनसीपी में अनबन की अटकलों के बीच सुनेत्रा के नेतृत्व में बैठक; क्या संदेश देना चाहती है पार्टी? – Ncp Sunetra Pawar Core Committee Meeting Internal Differences Party Leadership Message

अल-नीनो:1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, टूटा 125 साल का रिकॉर्ड; जानें इस महीने कैसी होगी बारिश – Imd Monthly Rainfall Likely To Be Below Normal In Sep India Witnessed Hottest Aug Since 1901

एपल मैप्स पर दिखेगा ‘लेक अमेरिका’ नाम?:ट्रंप ने कंपनी को दिए निर्देश; कनाडा क्यों कर रहा विरोध – Trump Has Asked Apple To Change Lake Ontario Name To ‘lake America’ On Its Maps, Interior Chief Says

Leave a Comment