लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एपल मैप्स पर दिखेगा ‘लेक अमेरिका’ नाम?:ट्रंप ने कंपनी को दिए निर्देश; कनाडा क्यों कर रहा विरोध – Trump Has Asked Apple To Change Lake Ontario Name To ‘lake America’ On Its Maps, Interior Chief Says

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल से अपने नक्शे वाले एप में ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने को कहा है। ट्रंप प्रशासन के गृह मंत्री डग बर्गम ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह बात ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिन बाद सामने आई है, जो अब कनाडा के साथ बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच चर्चा में है।

गृह मंत्री डग बर्गम ने फॉक्स न्यजू से कहा कि ट्रंप ने ‘सीधे एपल से संपर्क किया है’। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि जल्द ही एपल के प्लेटफॉर्म पर ‘लेक अमेरिका’ नाम दिखाई दे सकता है।

एपल ने सोमवार को इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लंबे समय से ओंटारियो लेक के नाम से जानी जाने वाली यह झील अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य और कनाडा के ओंटारियो प्रांत के बीच है।

गूगल मैप्स ने नाम कब बदला?

अमेरिका में एपल के प्रतिद्वंद्वी गूगल मैप्स ने पिछले सप्ताहांत ही अपने अमेरिकी यूजर्स के लिए नया नाम दिखाना शुरू कर दिया। कंपनी ने इसके लिए ट्रंप के हालिया आदेश का हवाला दिया। साथ ही उसने अपनी पहले से चली आ रही नीति का भी जिक्र किया। इस नीति के तहत गूगल उन नामों का इस्तेमाल करता है, जिन्हें अमेरिकी भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली यानी जीएनआईएस में दर्ज किया गया है।

गूगल ने शनिवार को एक बयान में कहा, अमेरिका में मैप्स इस्तेमाल करने वाले लोगों को ‘लेक अमेरिका’ दिखाई देगा। कनाडा में लोगों को ओंटारियो लेक ही दिखाई देगी। अमेरिका और कनाडा से बाहर रहने वाले लोगों को दोनों नाम दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी चुनाव में सेना नहीं भेजेगा ट्रंप प्रशासन: शीर्ष सैन्य अधिकारी ने किया साफ; डेमोक्रेट्स क्यों चिंतित?

गूगल ने कहा कि ऐसे बदलाव उसकी लंबे समय से चली आ रही नीति के तहत किए जाते हैं। यह नीति उन जल क्षेत्रों पर लागू होती है, जिनके नाम अलग-अलग देशों में अलग-अलग हैं।

ट्रंप ने झील का नाम क्यों बदला?

ट्रंप ने पिछले सप्ताह ओंटारियो झील के लिए नया ‘लेक अमेरिका’ घोषित किया था। यह कनाडा के साथ चल रहे व्यापार तनाव के दौरान उनके हालिया कदमों में से एक है। इस व्यापार युद्ध में अब दोनों देशों के बीच सामान पर लगने वाला टैरिफ बढ़ रहा है।

शुक्रवार को जारी ट्रंप के कार्यकारी आदेश में गृह विभाग को अमेरिका की भौगोलिक नाम सेवा में झील का नाम बदलने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, ट्रंप कनाडा को इस नाम को अपनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। अमेरिका के उत्तरी पड़ोसी कनाडा ने इस विचार का तुरंत विरोध किया।

क्या पहले भी किसी जल क्षेत्र का नाम बदला था?

यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने अमेरिका की सीमा से बाहर तक फैले किसी जल क्षेत्र का नाम बदलने की कोशिश की है। पिछले साल ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ करने का आदेश दिया था। इसके बाद एपल और गूगल ने भी अमेरिका में अपने नक्शे पर इसका नाम बदल दिया था।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अल-नीनो:1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, टूटा 125 साल का रिकॉर्ड; जानें इस महीने कैसी होगी बारिश – Imd Monthly Rainfall Likely To Be Below Normal In Sep India Witnessed Hottest Aug Since 1901

गरीब मजदूरों का सस्ता चावल कारोबारियों को बेचने का आरोप:एफसीआई-नेरामैक पर सीबीआई की कार्रवाई; क्या है मामला? – Subsidised Rice Meant For Poor Labourers ‘sold To Traders’; Cbi Books Officials Of Fci, Neramac

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का आज से पक्का मोर्चा:जाम करेंगे रोड, ये हैं मुद्दे – Farmers Protest On Chandigarh-mohali Border

अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती:वायरल संक्रमण, पानी की कमी और किडनी की समस्या से जूझ रहे; डॉक्टर ने क्या बताया? – Anna Hazare Hospitalised: Social Activist In Icu With Viral Infection, Dehydration And Kidney Issues

चलती बस में दुष्कर्म:वारदात की इनसाइड स्टोरी सामने आई, पीड़िता बोली- गाड़ी में चढ़ते ही कंडक्टर बन गया था हैव – Misdeed On Moving Bus Inside Story Of Incident

1 सितंबर 2026:रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े 10 बड़े नियम बदल रहे, क्या जेब पर पड़ने वाला है चौतरफा भार? – 10 New Rules from September 1: From Kitchen Budgets To Air Travel And Banking, Know The Impact On Common Man

Leave a Comment