लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धर्मेंद्र की इस बहू को शाहरुख ने दी थी ट्रेनिंग, मिथुन की रहीं हीरोइन, अब बन चुकीं ट्रैवल व्लॉगर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने आगे जाकर दूसरी फील्ड में करियर बनाया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. एक्ट्रेस दीप्ति भटनागर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. दीप्ति ने अपने करियर में मिथुन चक्रवर्ती जैसे सुपरस्टार संग काम किया. धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार की वो बहू हैं. हालांकि अब उनका इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है. आइए उनके बर्थडे पर जानते हैं कि अब वो कहां हैं और क्या कर रही हैं?

पहले जानिए धर्मेंद्र से दीप्ति का कनेक्शन

दीप्ति भटनागर आज 59 साल की हो चुकी हैं. एक्ट्रेस का जन्म 30 सितंबर 1967 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने रणदीप आर्या से शादी की थी. रणदीप 80 के दशक में पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं. रणदीप के पिता वीरेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के कजिन हैं. इस हिसाब से धर्मेंद्र संग दीप्ति का पारिवारिक रिश्ता रहा है.

धर्मेंद्र की इस बहू को शाहरुख ने दी थी ट्रेनिंग, मिथुन की रहीं हीरोइन, अब बन चुकीं ट्रैवल व्लॉगर

ये भी पढ़ें: सिंगर जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

18 की उम्र में जीता था ब्यूटी पेजेंट

दीप्ति भटनागर की कहानी काफी दिलचस्प रही है. कम उम्र में हैंडीक्राफ्ट के बिजनेस के लिए मुंबई आई दीप्ति ने आगे जाकर मॉडलिंग शुरू कर दी थी और 18 साल की उम्र में वो एक ब्यूटी पेजेंट की विनर बन गई थीं. इसके बाद उनके फिल्मी करियर के भी रास्ते खुल गए थे.

शाहरुख ने दी ट्रेनिंग, मिथुन की रहीं हीरोइन

साल 1995 में फिल्म ‘राम शास्त्र’ से उनका एक्टिंग करियर शुरू हुआ था. शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के लिए दीप्ति को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी थी. वो इस फिल्म में काम करने वाली थी, हालांकि उन्होंने स्क्रीन टेस्ट नहीं दिया और फिर दूसरी एक्ट्रेस को फिल्म में लिया गया था. दीप्ति ने ‘कालिया’ (1997) और ‘गंगा की कसम’ (1999) में मिथुन चक्रवर्ती संग काम किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस टीवी शो ‘ये है राज’ का भी हिस्सा रहीं.

धर्मेंद्र की इस बहू को शाहरुख ने दी थी ट्रेनिंग, मिथुन की रहीं हीरोइन, अब बन चुकीं ट्रैवल व्लॉगर

अब हैं ट्रैवल व्लॉगर

दीप्ति भटनागर का फिल्मी करियर ज्यादा सफल नहीं रहा. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. अब वो ट्रैवल व्लॉगर के रूप में काम कर रही हैं और परिवार संग वक्त बिता रही हैं. वो फेसियल स्पा कंपनी Face X Gym की फाउंडर भी हैं. 

ये भी पढ़ें: रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IT रेड के बीच बिगड़ी वाशु भगनानी की तबीयत, लंदन के अस्पताल में भर्ती हैं रकुल प्रीत सिंह के ससुर

Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘द पैराडाइज’ ने जड़ा शतक, ‘द वन’ की भी रही धूम, जानें- ‘मिर्जापुर’-‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

Photos: ‘प्रहार’ ट्रेलर लॉन्च में डैशिंग लुक में छाए राजकुमार राव, ब्लैक साड़ी में वामिका गब्बी ने ढाया कहर

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ के नेत्रहीन सिंगर अब देख सकेंगे दुनिया! ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर ने इलाज का उठाया जिम्मा

Drishyam 3 Advance Booking Day 1: ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, रिलीज से पहले छप्परफाड़ हुई कमाई, ये दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए

‘मेरे पिता घर का खर्च उठाते हैं’, महेश भट्ट की पहली पत्नी को लेकर बेटे राहुल ने कही ये बात

Leave a Comment