लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ससुर-बहू का अफेयर:अंतरंग पकड़े गए थे रियाजुद्दीन और सना, चैट भी पढ़ता था पति; मुबीन ने पिता-पत्नी को मार डाला – Bulandshahr Murder Case Father-in-law And Daughter-in-law Were Caught In Intimate Condition Last October

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के एक दिन बाद ही जांच पड़ताल में हैरान करने वाले राज खुले हैं। सामने आया है कि पति मुबीन और पत्नी सना के रिश्ते में शादी के कुछ दिन बाद ही दरार आ गई थी।

बताया गया है कि निकाह के करीब सात महीने तक तो सबकुछ सही चला, लेकिन इसके बाद रिश्ते में तल्खी आना शुरू हो गई। इसी दौरान ससुर और बहू के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। इसके चलते ही घर में क्लेश शुरू हो गया था। मुबीन के प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच पनपी नजदीकियों की पुष्टि उनके बीच वाट्सएप पर हुए वॉयस मैसेज व चैट से हो रही है।

 




Bulandshahr murder Case father-in-law and daughter-in-law were caught in intimate condition Last October

बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
– फोटो : अमर उजाला


कलंदरगढ़ी गांव में दवा विक्रेता मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मुबीन ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली थी।

 


Bulandshahr murder Case father-in-law and daughter-in-law were caught in intimate condition Last October

बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस ने आरोपी मुबीन व परिवार के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि उसके पिता रियाजुद्दीन व पत्नी सना के बीच काफी समय से नजदीकी थी। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को मुबीन और सना का निकाह हुआ था। 


Bulandshahr murder Case father-in-law and daughter-in-law were caught in intimate condition Last October

बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
– फोटो : अमर उजाला


निकाह के सात महीने के बाद सितंबर 2025 में रियाजुद्दीन व सना के बीच नजदीकियां होने की बात सामने आ गई थी। रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर को इस मामले में शक हुआ तो उसने मुबीन को बताया था। उसी समय से घर में विवाद होने लगा था।


Bulandshahr murder Case father-in-law and daughter-in-law were caught in intimate condition Last October

बुलंदशहर में ससुर-बहू की हत्या
– फोटो : अमर उजाला


अक्तूबर में ससुर-बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। इसके बाद मुबीन ने पत्नी सना को मायके भेज दिया था। ससुराल पक्ष को घटनाक्रम की जानकारी देकर तलाक देने की चेतावनी दी थी। पुलिस का कहना है कि इसमें ससुराल पक्ष ने माफी मांगी थी। उस समय सना ने भी हां मिलाई थी। दोबारा ससुराल आने के बाद भी सना और रियाजुद्दीन में दूरियां कम नहीं हुईं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा ने माफी मांगकर लगाई उठक-बैठक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर Gen-z को किया सलाम; देखें वीडियो – Sonakshi Sinha Viral Video On Dharmendra Pradhan Resignation Salutes Gen-z Says Sorry I Am Proud Of You

‘मैंने जिनके साथ काम किया, वे मंत्री बन गए’; बॉबी देओल का मजेदार बयान; विजय-नंदमुरी और पवन कल्याण का लिया नाम – Bobby Deol Funny Statement About Pawan Kalyan Nandamuri And Jana Nayagan Actor Vijay They All Become Ministers

Ind Vs Sl:श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा भारतीय टेस्ट टीम का एलान? चयन समिति की बैठक में बुमराह पर होगी चर्चा – India Vs Sri Lanka Test Series Team India Selection News Update Jasprit Bumrah Fitness

Sharad Pawar:’pm मोदी से मेरी बातचीत का नतीजा ‘ शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी – Sharad-pawar-tells-inside-story-of-dharmendra-pradhan-resignation-pm-modi-meeting-cjp-jantar-mantar-protest

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, वाणी कपूर बोलीं- यह छात्रों का पल; आलिया-प्रियंका समेत सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया – Dharmendra Pradhan Resigns Priyanka Chopra Alia Bhatt Vaani Kapoor Vicky Kaushal Others Celebs Reacts

Delhi Protest:पैलेट गन और इलेक्ट्रिक शॉक पर रोक, नाटो के प्रोटोकॉल से चलेगी बंदूक; Crpf के 2000 जवान एयरलिफ्ट – Delhi Protest Ban On Pellet Guns And Electric Shock Nato Protocols 2000 Crpf Personnel Airlifted Jantar Mantar

Leave a Comment