बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ के ही खूब चर्चे हैं. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों के लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इसे स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ मिला है, जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है. अजय देवगन की इस फिल्म ने रविवार को भी शानदार कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी कमाई 150 करोड़ के पार पहुंच गई है.
‘दृश्यम 3’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसने तीन दिनों में 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है और इसी के साथ ही 9 फिल्मों के भी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.
‘दृश्यम 3’ का डे-3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘दृश्यम 3’ संडे को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. माना जा रहा है कि ये तीसरे दिन भी 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है.
-सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का बिजनेस किया.
– तो वहीं, दूसरे दिन 53.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसी के बाद ही अब फिल्म ने शाम 6 बजे तक 39.29 करोड़ की कमाई भी कर ली है.
– ‘दृश्यम 3’ का इंडिया नेट कलेक्शन 154.79 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: ‘बड़ा अच्छा लगता है ना बैक?’ नीतू कपूर ने पैपराजी के बैक शॉट पर कसा तंज
‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर
इसी के साथ ही ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म बन चुकी है. इसने ‘बॉर्डर 2’ (129.89 करोड़) समेत ‘टॉक्सिक’ हिंदी (124.5 करोड़- 5 दिन) के भी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि इस लिस्ट में दसवें नंबर पर ‘द वन’ (34.63 करोड़े) थी, जो कि अब बाहर हो गई है. देखिए इस साल की टॉप 10 वीकेंड ओपनर फिल्मों की लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. दृश्यम 3- 154.79 करोड़
3. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
4. टॉक्सिक (हिंदी)- 124.5 करोड़ (5 दिन)
5. मिर्जापुर द मूवी- 97.69 करोड़
6. आवारापन 2- 84.31 करोड़
7. धमाल 4- 67.21 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
9. भूत बंगला- 65.65 करोड़
10. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़
गौरतलब है कि ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग वीकेंड के मौके पर साल 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है, जिसमें ‘बॉर्डर 2’, टॉक्सिक (हिंदी), मिर्जापुर द मूवी, आवारापन 2, धमाल 4, वेलकम टू द जंगल, भूत बंगला, कॉकटेल 2 और द वन जैसी 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं.


