लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुंबई एयरपोर्ट:अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती पर होगी मंत्रालय और एयरलाइंस की चर्चा, आईएटीए ने जताई आपत्ति – Mumbai-airport-shifting-international-flights-navi-mumbai-airport-meeting-october-6-civil-aviation-ministry

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आंशिक स्थानांतरण को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 6 अक्तूबर को एयरलाइंस और अडाणी एयरपोर्ट के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। बैठक में मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के पुनर्विकास और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

बैठक की अध्यक्षता नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा करेंगे। इसमें इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अडाणी एयरपोर्ट्स समेत अन्य एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का होना है पुनर्विकास

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का पुनर्विकास जनवरी 2027 से शुरू होना है। इसके चलते एयरलाइंस को 25 अक्तूबर से अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का एक तिहाई हिस्सा बंद करने या उसे नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है। मुंबई और नवी मुंबई दोनों एयरपोर्ट अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के अंतर्गत आते हैं।

एयरलाइंस ने इस व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। वहीं, अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स का कहना है कि टर्मिनल-1 के भविष्य को लेकर एयरलाइंस के साथ 2020 से ही व्यापक स्तर पर बातचीत चल रही है।

कितने प्रतिशत यात्रियों पर पड़ेगा प्रभाव?

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने 3 अक्तूबर को कहा था कि टर्मिनल-1 के उत्तरी हिस्से को गिराकर उसके पुनर्विकास और इसके बाद कुछ परिचालन को टर्मिनल-2 तथा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करने से मुंबई एयरपोर्ट के 91 प्रतिशत यात्री प्रभावित नहीं होंगे।

टर्मिनल-1 का पुनर्विकास जनवरी 2027 में शुरू होगा। इसके बाद इसकी क्षमता मौजूदा 15 करोड़ यात्रियों के बजाय 20 करोड़ यात्री प्रति वर्ष तक पहुंचने की बात कही गई है। मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में शामिल है। यहां टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 हैं। टर्मिनल-1 का इस्तेमाल घरेलू उड़ानों के लिए होता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन टर्मिनल-2 से किया जाता है।

46 एयरलाइंस की उड़ानों में कटौती का प्रस्ताव

मुंबई एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी एमआईएएल ने 46 एयरलाइंस को 25 अक्तूबर की रात 11 बजकर 59 मिनट से अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान स्लॉट में 33 प्रतिशत कटौती करने की जानकारी दी है। फिलहाल 46 एयरलाइंस टर्मिनल-2 से हर सप्ताह 770 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती हैं।

25 अक्तूबर से शुरू होने वाले शीतकालीन कार्यक्रम के तहत एयरलाइंस को 265 साप्ताहिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहा गया है। टर्मिनल-2 से खाली होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान स्लॉट का इस्तेमाल टर्मिनल-1 से घरेलू यातायात को स्थानांतरित करने के लिए किया जाएगा।

टर्मिनल-1 के उत्तरी हिस्से को गिराया जाएगा

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण बंसल ने कहा कि पहले चरण में टर्मिनल-1 के केवल उत्तरी हिस्से को गिराया जाएगा। यह हिस्सा टर्मिनल-1 की कुल क्षमता का करीब एक तिहाई है। इसका उद्देश्य यात्रियों को होने वाली परेशानी और परिचालन में बाधा को कम करना है।

कंपनी के अनुसार, टर्मिनल-1 को लंबे समय से सुरक्षा से जुड़ी चिंता वाला क्षेत्र माना जाता रहा है। वर्षों से अस्थायी उपायों के जरिए परिचालन जारी रखा गया, क्योंकि यात्रियों और एयरलाइंस के लिए कोई व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं था।

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने कहा कि इस साल अप्रैल में टर्मिनल-1 में आग लगने की घटना के बाद वहां परिचालन जारी रखने से जुड़े जोखिम और स्पष्ट हुए हैं। अब नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने और एयरलाइंस तथा यात्रियों के लिए वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध होने के कारण टर्मिनल-1 को बंद करने और चरणबद्ध तरीके से गिराने की योजना को आगे टालना संभव नहीं है।

आईएटीए ने जताई आपत्ति

ग्लोबल एयरलाइंस संगठन इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आंशिक स्थानांतरण का विरोध किया है। संगठन ने इसे जबरन स्थानांतरण करार दिया है। 9 सितंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजे पत्र में आईएटीए ने मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। संगठन ने कहा कि अस्थायी बुनियादी ढांचे या संक्रमण व्यवस्था के कारण एयरलाइंस के मौजूदा ऐतिहासिक स्लॉट अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए।

आईएटीए ने कहा कि वह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मुंबई के दोहरे एयरपोर्ट सिस्टम के दीर्घकालिक विकास का समर्थन करता है। हालांकि, संगठन के अनुसार यह व्यवस्था बाजार की ताकत और एयरलाइंस की पसंद पर आधारित होनी चाहिए, न कि अनिवार्य या जबरन स्थानांतरण पर। आईएटीए 370 से अधिक एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करता है, जिनमें भारतीय एयरलाइंस भी शामिल हैं।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग शुल्क में छूट

पिछले महीने एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (एईआरए) ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक साल तक लैंडिंग शुल्क माफ करने की घोषणा की थी। इसके अलावा, अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स की योजना अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नकद वाउचर देने की भी है। इसका उद्देश्य नवी मुंबई और मुंबई एयरपोर्ट पर लगाए जाने वाले यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) के अंतर की भरपाई करना है।

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स का कहना है कि वह इस बदलाव के दौरान एयरलाइंस को जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगी, ताकि सेवाओं का स्थानांतरण सुचारू तरीके से हो सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान को गुप्त जानकारी देने का आरोप:असम में रिटायर्ड जवान समेत दो गिरफ्तार; सीएम सरमा ने क्या कहा? – Assam Espionage Case Two Arrested Pakistan Defence Information

एशियन गेम्स:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई, शानदार अभियान के लिए खिलाड़ियों को सराहा – Prime Minister Narendra Modi Congratulated Indian Contingent For Its Performance At Aichi-nagoya Asian Games

जान्हवी कपूर:‘सोच ही नहीं परवरिश भी बदलनी होगी’, एआई वीडियो मामले पर बोलीं अभिनेत्री; जानें किसे कहा धन्यवाद – Janhvi Kapoor Breaks Silence On Morphed Chuttamalle Video Thanks Jr Ntr For Taking Stand Against Misuse Of Ai

कोलकाता:एसआरएफटीआई के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने की गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस तैनात; क्या है विवाद? – Kolkata Chaos Outside Srfti Protesters Try To Break Gate Heavy Police Deployment What Dispute

प्रेमी ने की प्रेमवती की हत्या:बेटी के सामने ली मां की जान, हत्यारा बोला- बहुत हंस-हंसकर बात करती थी फोन पर – Husband Arrested In Sahibabad For Strangling His Wife To Death

जान्हवी कपूर:अश्लील वीडियो विवाद के बीच अभिनेत्री ने साझा की पहली पोस्ट, पेरिस के फैशन इवेंट में लिया हिस्सा – Janhvi Kapoor Attends The Business Of Fashion Event In Paris Amid Morphed Chuttamalle Video Controversy

Leave a Comment