
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान लोगों में से एक माना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव की भी उन्हें गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई ऐसी बातें कही हैं, जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाती हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे नुकसानों का भी जिक्र किया है जो आपको उस समय होता है जब आप दूसरों की बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने लग जाते हैं. वे कहते है किसी भी व्यक्ति के अंदर अगर यह आदत है, तो वह काफी तेजी से बर्बादी की राह पर आगे बढ़ रहा है. आचार्य चाणक्य आगे यह भी कहते हैं कि जब हम दूसरों की बातों में आकर फैसले लेते हैं तो बाद में हमें पछताना भी पड़ता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे ही नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको उस समय होता है जब आप दूसरों की बातों पर भरोसा करके अपने जीवन के फैसले लेना शुरू कर देते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
सोचने-समझने की कैपिसिटी होती है कम
आचार्य चाणक्य के अनुसार जब कोई भी व्यक्ति बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर भरोसा करने लगता है, तो वह कुछ ही समय में अपने सोचने और समझने की काबिलियत को खो देता है. कई बार ऐसा भी होता है कि लोग अपनी बातों के पीछे स्वार्थ और गलत इरादों को छुपाकर रख लेते हैं. ऐसे में जब आप उनकी बातों को सच मानकर आगे बढ़ते हैं, तो आपके लिए एक गलत दिशा में चले जाना कोई बड़ी बात नहीं होती. चाणक्य नीति के अनुसार आपको हर एक बात को मानने से पहले अपने दिमाग का पूरी तरह से इस्तेमाल कर लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
फैसले लेने की कैपिसिटी कमजोर हो जाती है
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब कोई इंसान दूसरों की बातों में आकर खुद फैसले लेना बंद कर देता है, तो एक समय ऐसा भी आ जाता है जब वह छोटे से छोटे कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना शुरू कर देता है. ऐसा होने की वजह से कुछ ही समय में उसके सोचने और समझने की काबिलियत कमजोर होकर खत्म हो जाती है. अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि आप अपने फैसले खुद लेना शुरू कर दें.

कॉन्फिडेंस में कमी आना
चाणक्य नीति के अनुसार जब कोई भी इंसान हर एक बात के लिए दूसरों पर निर्भर रहने लगता है, तो उसका खुद का कॉन्फिडेंस देखते ही देखते नीचे गिरने लग जाता है. एक समय के बाद उसे खुद पर ही भरोसा नहीं रह जाता है और जीवन में कोई भी फैसला लेने के लिए दूसरों की राय पर ही निर्भर करने लगता है. यह आदत आपकी पर्सनालिटी को कमजोर करने का काम करती है.
यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है
The post दूसरों की बातों में आना कैसे कर सकता है आपका जीवन बर्बाद? जानें चौंकाने वाले सच appeared first on Prabhat Khabar.

