लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली हुई फिर शर्मसार:देर रात स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, टाइम बताने के बहाने अंदर खींचा – Delhi Crime News Gang-misdeed Of A Woman On A Bus In Delhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रानीबाग इलाके में सोमवार रात चलती स्लीपर बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करने वाली महिला घटना के समय काम खत्म कर घर जा रही थी। आरोप है कि बस में सवार चालक और हेल्पर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस से फेंककर भाग गए। पीड़िता को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बस को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

जानकारी के मुताबिक, 30 साल की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। उसके पति को टीबी की बीमारी है। वह मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करती है। रानीबाग थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक सोमवार रात वह काम करने के बाद घर जा  रही थी। सरस्वती विहार इलाके में वह बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक स्लीपर बस आकर वहां रुकी। महिला ने दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से टाइम पूछा। 

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे बस के अंदर खींच लिया और चालक से बस चलाने के लिए कहा। इस दौरान बस में मौजूद दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास महिला को बस से फेंककर वहां से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें पता चला कि बस दिल्ली से बिहार के बीच चलती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बस को जब्त कर आरोपी बस चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:तीन दशक में अर्श से फर्श पर पहुंचा कुनबा, इस सीट से सीट से चार बना विधायक; विजय मिश्रा का राजनीतिक सफर – Up News: From Political Peak To Prison Term Four-time Mla Vijay Mishra Faces Dramatic Fall After Conviction

ताइवान का बेसहारा छोड़ रहे ट्रंप?:जिनपिंग से मुलाकात के बाद Us राष्ट्रपति के बदले सुर; अब ड्रैगन ने चली चाल – ‘last Thing We Need Right Now Is A War,’ Us President Donald Trump On Taiwan-china Issue

Mp News:भोजशाला में गूंजे पूजा-पाठ और हनुमान चालीसा के स्वर, हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली बार हुई आराधना – Dhar Bhojshala Saraswati Temple High Court Verdict First Puja News

Neet Ug Exam 2026:नीट यूजी पुनर्परीक्षा का शेड्यूल जारी, 21 मई तक बदल सकते हैं शहर; 13 भाषाओं में होगा एग्जाम – Neet Ug 2026 Exam Timing Released, Candidates Can Change Preferred City Till May 21

Neet पेपर लीक:पैसे लेकर ‘सीक्रेट क्लास’ में लिखवाए प्रश्न-उत्तर, पढे़ें छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ की पटकथा – Neet Paper Leak: Notes Dictated In A ‘secret Classes’ For Money; Read Script That Threatens Students’ Futures

‘जो जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं’:चुनावी हार के बाद ममता के सख्त तेवर, बोलीं- पार्टी को फिर से खड़ा करूंगी – Mamata Banerjee Tmc Candidate Recent Polls Rebuild Party Says Those Who Want To Leave Can Go Political News

Leave a Comment