लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दवा कंपनियों से 8,447 करोड़ की वसूली अटकी:ब्याज हुआ दोगुना, मरीजों से ज्यादा कीमत लेने का 40 साल पुराना केस – Rs-8447-crore-recovery-pending-from-pharma-companies-over-drug-overcharging-cases

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मरीजों से तय कीमत से ज्यादा पैसा वसूलने वाली दवा कंपनियों से हिसाब चुकता करने में सरकार को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार के मार्च 2026 तक के आधिकारिक रिकॉर्ड से पता चलता है कि वर्ष 1979 से लेकर अब तक कई मामलों में दवा कंपनियों से करीब 8,447 करोड़ रुपये की वसूली लंबित है, क्योंकि ज्यादातर बड़े मामले अदालतों में विचाराधीन हैं।

सरकार ने दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए डीपीसीओ कानून बना रखा है। इसके बावजूद कंपनियों की ओर से मरीजों से अधिक कीमत वसूलने  के मामले वर्षों बाद भी पूरी तरह नहीं सुलझ पा रहे हैं।

क्यों बढ़ी दवा कंपनियों की देनदारी?

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के आंकड़ों से पता चलता है कि ओवरचार्जिंग के मामलों में एबॉट, फाइजर, सैंडोज, बायर, जेबी केमिकल्स, वायथ, कैडिला, एलेम्बिक, इंटास, लायका लैब्स जैसी बड़ी कंपनियों के नाम दर्ज हैं। कई मामलों में मूल ओवरचार्ज की राशि से कई गुना अधिक ब्याज और पेनाल्टी जुड़ चुकी है, जिससे देनदारी लगातार बढ़ती गई।

ब्याज ने कई मामलों में रकम कई गुना बढ़ाई

रिकॉर्ड के अनुसार, कई मामलों में मूल ओवरचार्ज कुछ करोड़ रुपये था, लेकिन वर्षों तक मामला लंबित रहने से ब्याज और पेनाल्टी जुड़कर देनदारी कई गुना बढ़ गई। मेरिंड लि. पर 21.34 करोड़ के ओवरचार्ज का मामला बढ़कर करीब 88.44 करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें अब भी लगभग 20.71 करोड़ की वसूली बाकी है। वायथ के एक मामले में कुल देनदारी करीब 48 करोड़ तक पहुंच गई। लायका लैब्स के एक मामले में कुल बकाया देनदारी 23 करोड़ से अधिक होनी है।

बड़ी कंपनियां भी जांच के दायरे में

डाटा में जिन प्रमुख कंपनियों के नाम दर्ज हैं, उनमें एबॉट लैबोरेटरीज, फाइजर, बेयर इंडिया, कैडिला, एलेम्बिक, जे.बी. केमिकल्स, सैंडोज इंडिया, इंटास फार्मास्यूटिकल्स, लाइका लैब्स, वायथ, निकोलस पिरामल (अब पिरामल फार्मा समूह का हिस्सा) शामिल हैं। इनमें अधिकांश मामलों की स्थिति कानूनी विवाद के अधीन दर्ज है, जबकि कुछ मामलों में वसूली की प्रक्रिया अभी भी अंडर प्रॉसेस है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जूरी के सामने क्यों घबराए जुकरबर्ग?:ड्रग तस्करों से तुलना ने बढ़ाई मुश्किलें, मेटा में क्या बदलाव होंगे? – Meta $17.1 Billion Settlement: Why Did Zuckerberg Fear A Massive Trial Over Teen Social Media Addiction?

एक्सप्लेनर:क्या है इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा नया विवाद, समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल? – New Controversy Linked To ‘india’s Got Latent’? What Sparked The Row Over Samay Raina’s Comedy Show?

नेपाल में जलप्रलय, ग्राउंड रिपोर्ट:सैलाब ने छीन लीं सांसें और सपने, पल भर में उजड़ गई बस्ती और बाजार – Nepal Flash Flood, Ground Report From Nuwakot And Galchhi

सीएनजी महंगी:कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी – Rise In Cng Prices In Delhi Impacts The Earnings Of Cab And Auto-rickshaw Drivers

चीन की चुप्पी पर सवाल?:ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ तक, आपदा पर तिब्बत ने बीजिंग पर क्या-क्या लगाए आरोप? – Questions Over China Silence? From Glacier Collapse To Flood, Accusations Of Tibet Against Beijing On Disaster

महाराष्ट्र:नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म केस में छह वर्ष बाद 20 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- सहमति मायने नहीं रखती – Six Years On, Man Gets 20-year Ri For Assault; ‘minor Girl’s Consent Immaterial’, Rules Thane Court

Leave a Comment