लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तेलंगाना में एसीबी का बड़ा एक्शन:डीएसपी के 16 ठिकानों पर की छापेमारी, 200 करोड़ से ज्यादा की मिली संपत्ति – Acb Raids In Telangana Conducted At 16 Locations Linked To A Dsp; Assets Worth Over ₹200 Crore Unearthed.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के घर पर छापा मारा। जांच में अधिकारी की 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही उन पर नौकरी के दौरान आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है।

कितने जगहों पर ली तलाशी


एसीबी के मुताबिक, गुरुवार को डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के घर समेत कुल 16 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली गई। इनमें उनके रिश्तेदारों, दोस्तों, कथित बेनामीदारों और सहयोगियों से जुड़े ठिकाने भी शामिल थे।

कई फ्लैट, प्लॉट और खेती की जमीन मिली


एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तलाशी के दौरान तेलंगाना और कर्नाटक में फैली बड़ी संपत्तियों के दस्तावेज मिले। इनमें इब्राहिमबाग के वेसेला मीडोज में पेंटहाउस वाला लग्जरी G+2 विला, गाचीबोवली, टेलीकॉम नगर और तेल्लापुर में चार फ्लैट, नागोल और पटनचेरु में तीन खाली प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा, मणिकोंडा में G+5 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हिस्सेदारी, 3,000 वर्ग फुट की व्यावसायिक जगह और कर्नाटक, संगारेड्डी, विकाराबाद तथा मुचिंताला में 50 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन से जुड़े दस्तावेज भी मिले। जांच में एक माइनिंग कंपनी में 75 लाख रुपये के निवेश का भी पता चला।

नकदी, सोना-चांदी और बैंक जमा भी मिले


एसीबी ने डीएसपी के घर से 3.6 लाख रुपये नकद और एक कथित बेनामीदार के घर से 40 लाख रुपये बरामद किए। इसके अलावा 2 किलो सोने के गहने, 20 किलो चांदी की वस्तुएं और करीब 19.91 लाख रुपये के बैंक डिपॉजिट का भी पता चला।

200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का अनुमान


जांच एजेंसी के अनुसार, बरामद अचल संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है, जबकि उनकी रजिस्टर्ड कीमत इससे काफी कम है। तलाशी के दौरान घर से विदेशी शराब की 23 बोतलें भी मिलीं, जिसकी जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को दे दी गई है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

वहीं, डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 संशोधन) की धारा 13(1)(b) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी का कहना है कि जांच अभी जारी है और अवैध संपत्ति की कुल कीमत बढ़ सकती है। इसके साथ ही, इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सितंबर मध्य में विशेष सत्र संभव:कैबिनेट विस्तार के बाद परिसीमन पर होगा फैसला; पीएम के लौटने के बाद होगा मंथन? – September Mid Special Session Delimitation Cabinet Expansion Pm Modi Central Asia Tour

जम्मू-कश्मीर:तुर्किये से नजदीकी बढ़ा आतंकियों की फौज बना रहा पाकिस्तान, नवंबर-दिसंबर में बड़ी साजिश के इनपुट – Pakistan Is Building An Army Of Terrorists By Strengthening Ties With Turkey

टाटा-मिस्त्री में सुलह की सुगबुगाहट:चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद बढ़ी बातचीत; किन विकल्पों पर हो रहा विचार? – Tata Mistry Settlement Talks Chandrasekaran Resignation Three Options

यूजीसी-नेट का रिजल्ट जारी:4000 से अधिक उम्मीदवार Jrf के लिए पात्र, 84 विषयों के परीक्षा परिणाम जारी – Ugc-net Results Declared Over 4000 Candidates Eligible For Jrf 84 Subjects Results Check Details

22000 करोड़ के ऋण समाधान पर विवाद:जी समूह के सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए आरोप, रिलायंस ने क्या कहा? – Subhash Chandra Reliance Mukesh Ambani 22000 Crore Loan Allegations

फ्री कोचिंग:योजनाओं को एक करने की तैयारी में केंद्र सरकार, अभी तय रोडमैप न होने से नहीं मिलता फायदा – Pm Modi Free Coaching Call Govt Preparing Schemes Consolidation Benefits Missed Due To Lack Of Defined Roadmap

Leave a Comment