लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डोनाल्ड ट्रंप के डिनर प्रोग्राम में शूटिंग पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी बोले- लोकतंत्र में हिंसा….

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर भारत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इस घटना की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए. 

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित और स्वस्थ हैं. मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए.’

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन आया है. शनिवार को जब डिनर कार्यक्रम में गोली चली उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंच पर थीं. गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई. लोग इधर उधर भागते नजर आए.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और स्थिति से निपटने के लिए सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जमकर तारीफ की. ट्रंप ने लिखा कि वॉशिंगटन डीसी में आज क्या शाम रही. सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बहुत शानदार काम किया है.

जल्द नई तारीख तय की जाएगी- डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में आगे कहा कि मैंने सुझाव दिया कि शो जारी रहने दें, लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा. हालांकि, बाद में एक अपडेट में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम की देखरेख करने वाले अधिकारियों से बात की है और जल्द ही एक नई तारीख तय की जाएगी. ट्रंप ने बताया कि मैंने कार्यक्रम के सभी प्रतिनिधियों से बात की है और हम 30 दिनों के अंदर इसे फिर से शेड्यूल करेंगे.

ये भी पढ़ें 

बंगाल में कांग्रेस ने जनता से किए पांच वादे, राहुल का ममता और PM मोदी पर वार, बताया किस बात की मिलेगी गारंटी


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment