
Dark Spots Treatment: आज के समय में सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी साफ और बेदाग त्वचा चाहते हैं. लेकिन बिजी लाइफ, धूप, धूल, प्रदूषण और स्किन की सही देखभाल न करने की वजह से चेहरे पर डार्क स्पॉट्स दिखने लगते हैं. कई बार पिंपल्स के निशान भी धीरे-धीरे काले धब्बों में बदल जाते हैं. अच्छी बात यह है कि रोज की कुछ आसान आदतों और सही स्किन केयर रूटीन से इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
पुरुषों के चेहरे पर डार्क स्पॉट्स क्यों आते हैं
डार्क स्पॉट्स बनने की कई वजह हो सकती हैं. तेज धूप में ज्यादा समय बिताना. पिंपल्स के निशान. धूल और प्रदूषण. स्मोकिंग. नींद पूरी न होना और स्किन की सही देखभाल न करना. इन सभी कारणों से त्वचा पर काले धब्बे नजर आने लगते हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये और गहरे भी हो सकते हैं.
सनस्क्रीन को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं
अगर आप चाहते हैं कि डार्क स्पॉट्स और ज्यादा न बढ़ें, तो रोज सनस्क्रीन जरूर लगाएं. घर से बाहर निकलने से करीब 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना बेहतर माना जाता है. अगर लंबे समय तक धूप में रहना पड़े, तो जरूरत के अनुसार दोबारा भी लगा सकते हैं. इससे त्वचा को सूरज की तेज किरणों से बचाने में मदद मिलती है.
एलोवेरा जेल से करें स्किन की देखभाल
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के साथ उसे हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. चाहें तो इसमें थोड़ा शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं. नियमित इस्तेमाल से त्वचा फ्रेश और सॉफ्ट महसूस हो सकती है.

ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से रहें दूर
कई लोग रोज अलग-अलग ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स, आफ्टरशेव और परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं. इनमें मौजूद कुछ केमिकल्स नाज़ुक त्वचा पर असर डाल सकते हैं. इसलिए हमेशा अपनी स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट चुनें. किसी भी प्रोडक्ट को जरूरत से ज्यादा चेहरे पर लगाने से बचें.
दही और शहद का फेस पैक भी आ सकता है काम
दही और शहद त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकते हैं. एक चम्मच दही में थोड़ा शहद मिलाएं. इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन फ्रेश और मुलायम महसूस हो सकती है.
अच्छी डाइट और भरपूर पानी भी है जरूरी
अगर आप अंदर से फिट रहेंगे, तो इसका असर आपकी स्किन पर भी दिखेगा. रोज पर्याप्त पानी पिएं. फल, हरी सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं. साथ ही अच्छी नींद लेना भी जरूरी है. ये छोटी-छोटी आदतें त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं.
घरेलू उपाय काम न करें, तो डॉक्टर से सलाह लें
अगर चेहरे पर डार्क स्पॉट्स लंबे समय से हैं. तेजी से बढ़ रहे हैं या घरेलू उपायों के बाद भी कोई फर्क नहीं दिख रहा है. तो बिना सलाह के कोई क्रीम इस्तेमाल न करें. बेहतर होगा कि किसी स्किन स्पेशलिस्ट से मिलें. सही सलाह और इलाज से बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.
Disclaimer: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. यहां बताए गए घरेलू उपाय हर किसी की त्वचा पर एक जैसा असर करें, ऐसा जरूरी नहीं है. कोई भी उपाय अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपकी स्किन पर जलन, खुजली, एलर्जी या डार्क स्पॉट्स की समस्या बढ़ रही है, तो बिना देरी किए स्किन डॉक्टर से सलाह लें. प्रभात खबर इस जानकारी की पूरी तरह पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा खर्च के चमकेगा चेहरा, हल्दी से बने ये फेस पैक आ सकते हैं आपके काम

