लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टी20 में ‘दोहरा शतक’ लगाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड! IPL फाइनल से पहले ठोका दावा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL 2026 के फाइनल से पहले बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह टी20 क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाना चाहते हैं. सूर्यवंशी ने इस दावे के साथ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का भी खतरा पैदा कर दिया है. फिलहाल टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड गेल के नाम पर दर्ज है. 

वैभव ने जताई टी20 क्रिकेट पहले दोहरे शतक की चाहत 

बता दें कि अब तक टी20 क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज दोहरा शतक नहीं लगा पाया है. हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के शो The Switch में बात करते हुए वैभव ने कहा, “मैं टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना चाहता हूं.” इसके जवाब में पीटरसन कहते हैं, “गेल के नाम पर 175 रन का रिकॉर्ड दर्ज है.” फिर वैभव कहते हैं, “मैं उनका (क्रिस गेल) रिकॉर्ड तोड़कर टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं.”

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का दमदार प्रदर्शन

मौजूदा आईपीएल में वैभव का बल्ला जमकर बोल रहा है. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं. वैभव ने लीग स्टेज समाप्त होने तक 14 मैचों की 14 पारियों में 41.64 की औसत और 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बना लिए हैं. 

IPL में सबसे तेज शतक (बतौर भारतीय बल्लेबाज)

वैभव के नाम पर आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 2025 के आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी करके इतिहास रचा था. ओवरऑल वैभव इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर 

वैभव ने अब तक अपने टी20 करियर में 32 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 32 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 41.41 की औसत और 216.16 के स्ट्राइक रेट से 1284 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 4 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 144 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: जोश इंग्लिस बने ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान, मिचेल मार्श को किया रिप्लेस; 30 मई से पाकिस्तान ODI सीरीज

Watch: रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी के साथ फोटो खिंचाने से किया इनकार! बोले- ‘फिल्मी स्टार नहीं…’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment