Twin Baby Boy Names: घर में एक बच्चे का आना अपने साथ खुशियों की सौगात लेकर आता है, लेकिन जब जुड़वा बच्चों का जन्म हो, तो यह खुशी और जश्न दोगुना हो जाता है. जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनना जितना खास और खूबसूरत एहसास है, दोनों बच्चों की जिम्मेदारी सही से उठाना अपने आप में उतनी ही बड़ी चुनौती भी है. जब घर पर जुड़वा बेटों का जन्म होता है, तो पैरेंट्स के लिए सबसे बड़ा काम उनके लिए एक सही नाम का चुनाव करना बन जाता है. हर माता-पिता की यही चाहत होती है कि उनके बेटों के नाम सिर्फ सुनने में ही अच्छे न लगें, बल्कि उनका अर्थ भी काफी गहरा और सुंदर हो. आज के समय में ज्यादातर माता-पिता ऐसे नामों को पसंद करते हैं, जो बोलने में मॉडर्न होने के साथ-साथ एक रॉयल झलक भी देते हों. अगर आपके घर पर भी दो नन्हे राजकुमारों ने जन्म लिया है, तो उनके लिए सही नाम चुनने की आपकी तलाश अब खत्म होने जा रही है. आज हम आपके जुड़वा बेटों के लिए 30 बेहतरीन और बेहद यूनिक नामों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें से आप अपने बेटों के लिए कोई सा भी प्यारा नाम चुन सकते हैं. तो चलिए, इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही जानते हैं इन नामों के सुंदर अर्थ.

जुड़वा बेटों के लिए रॉयल और बेहद ही सुंदर नाम
- अयांश और अद्वैत: अयांश का अर्थ होता है ‘सूरज की पहली किरण’, जबकि अद्वैत का अर्थ होता है ‘अनोखा’ या ‘जिसके जैसा कोई दूसरा न हो’.
- वीर और शौर्य: यह जोड़ी बहादुरी को दर्शाती है. वीर नाम का अर्थ है ‘साहसी’ और शौर्य का अर्थ होता है ‘पराक्रम’.
- रुद्र और शिवांश: भगवान शिव के भक्तों के लिए नामों की यह जोड़ी बेस्ट है. रुद्र और शिवांश दोनों ही शिव जी के अंश माने जाते हैं.
- समर और कबीर: समर का अर्थ ‘युद्ध या शांति’ से है, जबकि कबीर एक महान संत का नाम है जिसका अर्थ ‘महान’ भी होता.
- युवराज और पृथ्वी: युवराज नाम का अर्थ ‘राजकुमार’ होता है और पृथ्वी का अर्थ ‘धरती’ होता है. ये दोनों नाम एक राजा जैसा फील देते हैं.
- आरव और आरुष: आरव नाम का अर्थ ‘शांति’ होता है, जबकि आरुष नाम का अर्थ होता है ‘सूरज की पहली किरण’. इन दोनों ही नामों का तालमेल बहुत अच्छा लगता है.
- कयान और कियान: कयान नाम का अर्थ ‘राजा’ या ‘वंश का सितारा’ होता है, जबकि कियान का अर्थ ‘ईश्वर की कृपा’ होता है.
- अहान और विहान: अहान नाम का अर्थ होता है ‘सुबह की शुरुआत’ और विहान नाम का अर्थ होता है ‘सवेरा’.
- रेयान और विवान: रेयान नाम का अर्थ होता है ‘स्वर्ग का दरवाजा’, वहीं विवान नाम का अर्थ होता है ‘भगवान कृष्ण’ या ‘जीवन से भरपूर’.
- देवांश और कव्यांश: देवांश नाम का अर्थ होता है ‘भगवान का अंश’ और कव्यांश का अर्थ होता है ‘कविता का हिस्सा’.
- ऋत्विक और सात्विक: ऋत्विक का अर्थ ‘पुजारी’ या ‘सही समय’ होता है, जबकि सात्विक का अर्थ ‘पवित्र’ या ‘गुणवान’ होता है.
- जय और विजय: जय नाम का अर्थ होता है ‘जीत’, वहीं विजय नाम का अर्थ भी ‘सफलता’ होता है.
- मानव और माधव: मानव नाम का अर्थ होता है ‘मनुष्य’, जबकि माधव भगवान कृष्ण का ही एक सुंदर नाम है.
- हर्ष और स्पर्श: हर्ष नाम का अर्थ होता है ‘खुशी’, वहीं स्पर्श का अर्थ ‘छूना’ या ‘एहसास’ होता है.
- तन्मय और चिन्मय: तन्मय नाम का अर्थ होता है ‘लीन होना’, जबकि चिन्मय का अर्थ होता है ‘सच्चा ज्ञान’.
ये भी पढ़ें: अपनी प्यारी गुड़िया के लिए चुनें 50 सबसे खूबसूरत और मॉडर्न हिंदू नाम, हर नाम का अर्थ है बेहद खास

