लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जापान में जोरदार भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.1 की तीव्रता, JMA ने जारी किया अलर्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भूकंप से एक बार फिर जापान हिल गया है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया कि रविवार (28 जून) सुबह पूर्वोत्तर जापान में इवाते प्रान्त के तट पर 6.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया. एजेंसी ने यह भी बताया है कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है. JMA के अनुसार भूकंप सुबह 5:21 बजे 41 किलोमीटर की गहराई में आया.

भूकंप की अधिकतम तीव्रता जापान के भूकंप तीव्रता पैमाने पर लोअर 5 दर्ज की गई है, जो आओमोरी के हाचिनोहे शहर और इवाते प्रान्त के फुदाई गांव में महसूस की गई. इसके अलावा होक्काइडो से लेकर कांटो-कोशिन इलाके तक 4 से 1 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए हैं.

मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि यह भूकंप एक रिवर्स फॉल्ट की वजह से आया, जिसका प्रेशर एक्सिस पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में था. सुबह 7:00 बजे तक इस घटना के बाद 1 या उससे ज्यादा तीव्रता वाला कोई और भूकंप दर्ज नहीं किया गया. JMA ने बताया कि यह भूकंप उसी इलाके में आया, जहां 25 जून को इवाते के तट के पास भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 6 प्लस मापी गई थी.

अधिकारियों ने जारी की चेतावनी
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि 25 जून के भूकंप से प्रभावित इलाकों के लोगों को लगभग एक हफ़्ते तक 6 प्लस तीव्रता वाले भूकंपों के लिए सतर्क रहना चाहिए. एजेंसी ने ये भी चेतावनी दी कि जिन इलाकों में जोरदार झटके महसूस किए गए हैं, वहां चट्टानें गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है. लोगों से आगे भी भूकंप की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है. यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह भूकंप होक्काइडो और सानरिकु क्षेत्र के तट पर बाद में आने वाले भूकंप के लिए चेतावनी जारी करने के मानदंडों को पूरा नहीं करता है.

क्या बोलीं जापानी पीएम
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है और 25 जून के भूकंप के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में बनाए गए संकट प्रबंधन कार्यालय के जरिए स्थिति से निपटने का काम जारी है. तकाइची ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने, जनता को समय पर और सही जानकारी देने और सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें 

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भयानक तबाही, मरने वालों का आंकड़ा एक हजार पहुंचा, 50 हजार से ज्यादा लोग लापता

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला

PM मोदी ने सेशेल्स को सौंपा मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल, समुद्री सुरक्षा साझेदार के तौर पर उभरा भारत

Iran US Conflict: अमेरिका के हमलों का ईरान ने दिया जवाब, कुवैत से बहरीन तक US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप की धमकी की उड़ाईं धज्जियां

ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका का अटैक, नेवी और एयरफोर्स ने दागीं मिसाइलें, CENTCOM ने जारी किया वीडियो

पाकिस्तान के कराची में बड़ा अटैक, सिंध रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर जमात-उल-अहरार ने बोला धावा, 4 जवानों की मौत, 6 विद्रोही मारे गए

पुतिन के 5 ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे कांपती है दुनिया, किसी भी देश को नहीं किए एक्सपोर्ट

Leave a Comment