लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जल्द खुलने वाला है हॉर्मुज! युद्ध विराम बढ़ाने की ओर अमेरिका-ईरान, समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Iran US War: अमेरिका और ईरान ने एक समझौता ज्ञापन यानी एमओयू की रूपरेखा तैयार कर ली है. अब ऐसे में 60 दिनों तक युद्धविराम को बढ़ाया जा सकता है. ताकि दोनों देश युद्ध को हमेशा के लिए खत्म कर, एक आखिरी समझौता कर सकें. वहीं, हॉर्मुज को फिर से खोल दिया गया है. इलाके से बारूदी सुरंगे हटा ली गई हैं. यह जानकारी एक अधिकारी के हवाले से सामने आई है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. 

अधिकारी ने कहा है कि फिलहाल समझौते पर किसी तरह के साइन नहीं हुए हैं. ऐसे में अभी साफ नहीं है कि मौजूदा ढांचा कितना बाध्यकारी है. इधर, राजनयिक ने बताया कि नए प्रस्ताव ईरान की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. 

वहीं, एक अन्य राजनयिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नवीनतम प्रस्ताव में जो शर्त रखी गई हैं, एमओयू पर साइन होते ही ईरान तुरंत हॉर्मुज को फिर से खोल देगा. ऐसे में जल्द से जल्द यातायात की समस्या को भी खत्म किया जाएगा. साथ ही इस प्रस्ताव के साथ अमेरिका, ईरान, लेबनान यह घोषणा करेंगे कि सभी सैन्य ऑपरेशन तत्काल खत्म कर दिए जाएंगे. 

ईरान का परमाणु प्रोग्राम समझौते में सबसे बड़ा अड़ंगा
ऐसे में इस समझौते पर तभी मोहर लग सकती है, जब ईरान इस बात की पुष्टी करेगा कि वह कभी भी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा. साथ ही इस बात पर सहमति होगी कि न्यूक्लियर हथियार से जुड़ी सामाग्री का निपटान एक तय प्रक्रिया के तहत किया जाएगा. समझौते का MOU ईरान को परमाणु हथियार न रखने के लिए बाध्य करता है. इसमें न्यूक्लियर डस्ट को छोड़ देना शामिल है. मतलब संवर्धित यूरेनियम के भंडार को ईरान को छोड़ना होगा. दोनों पक्ष ऐसा करने के लिए मेकेनिज्म पर काम करेंगे.

ये भी पढें- WHO का अलर्ट, अफ्रीका में फैला खतरनाक ईबोला वायरस, जानिए कितनी गंभीर है नई महामारी

इधर, रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें उन्होंने समझौते को लेकर कहा था कि अभी पूरी तरह से तय भी नहीं हुआ है, किसी ने इसे देखा भी नहीं है. न ही किसी को पता है कि यह क्या है. इससे पहले उन्होंने बातचीत को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की जानकारी साझा की थी. ईरान अधिकारी का कहना है कि समहति पत्र पर कोई परमाणु समझौता शामिल नहीं है. इसमें केवल परमाणु मुद्दे पर बाद में बातचीत करने का वादा शामिल है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हॉर्मुज का उपयोग फिर से कब शुरू होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: ‘इंडिया आउट’ के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार’, इजरायली सेना प्रमुख ने क्यों दी चेतावनी

ट्रंप डील पर बनाते रहे सस्पेंस, ईरान ने कर दिया खुल्लम खुल्ला ऐलान- होर्मुज में नहीं वसूलेंगे टोल

Explained: सेल्फ रिस्पॉन्स, ऑनलाइन या दस्तक! US, UK और जर्मनी जैसे देशों में कैसे होती जनगणना, भारत में टीचर्स पर आफत क्यों?

India-Nepal Border: नेपाल बॉर्डर पर भारतीय नागरिक गिरफ्तार! 20 हजार डॉलर समेत जानें और क्या-क्या हुआ बरामद

Explained: दुनिया का सबसे बड़ा इबादत का सफर शुरू! 17 लाख हाजियों में कितने भारतीय, कैसे सऊदी अरब की GDP का 7% हिस्सा बना हज?

Hajj 2026 Special: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारी आस्था, खाड़ी में युद्ध के साये के बावजूद 20 लाख श्रद्धालु करेंगे हज

Leave a Comment