लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जब अक्षय कुमार ने नई एक्ट्रेस संग बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, फिल्म ने कमाया था 348 परसेंट प्रॉफिट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के जरिए फैंस का दिल पिछले 35 सालों से जीतते आ रहे हैं. एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के अलावा अक्षय ने देश भक्ति पर बेस्ड और समाज को संदेशी देने वाली कई शानदार फिल्में भी बनाई है. साल 2017 में भी उनकी ऐसी ही फिल्म आई थी, जिसने न सिर्फ लोगों को बड़ी सीख दी थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर तहलका मचाया था.

9 साल पहले आई थी फिल्म

अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम है ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2017 को दस्तक दी थी. 2 घंटे 35 मिनट की फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर नजर आई थीं. ये दौर भूमि के फिल्मी करियर का शुरुआती दौर था. उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू साल 2015 की फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से किया था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में उड़े थे इस एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे, बनी थी डायरेक्टर की तीसरी पत्नी

इस कॉमेडी ड्रामा में अक्षय और भूमि के साथ दिव्येंदु शर्मा, अनुपम खेर, सुधीर पांडे, राजेश शर्मा और सुधा खोटे जैसे कलाकार भी नजर आए थे. टॉयलेट की कहानी भारत में लोगों को खुले में शौच के लिए रोकने और उसके बारे में जागरूक करने की कहानी है. गौरतलब है कि ये फिल्म अनीता नर्रे (मध्य प्रदेश की निवासी) की सच्ची घटना से जुड़ी हुई है, जो ससुराल में टॉयलेट न होने के कारण घर छोड़कर चली गई थीं.

जब अक्षय कुमार ने नई एक्ट्रेस संग बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, फिल्म ने कमाया था 348 परसेंट प्रॉफिट

फिल्म ने कमाया था 348 परसेंट मुनाफा

फिल्म को अर्जुन एन कपूर, अरुणा भाटिया, नीरज पांडे, शीतल भाटिया और प्रेरणा अरोड़ा ने मिलकर प्रोड्यूस किया था. जबकि इसके डायरेक्टर थे श्री नारायण सिंह. IMDb के मुताबिक टॉयलेट एक प्रेम कथा को 70 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. भारत में इसने 134 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 314 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई फिल्म को 348 परसेंट का प्रॉफिट हुआ था.

ये भी पढ़ें: कभी 2 कमरे के घर में रहती थीं गौतमी कपूर, ऑन-स्क्रीन देवर से रचाई थी शादी

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार पिछली बार फिल्म ‘भूत बंगला’ में दिखई दिए थे जो हिट साबित हुई है. वहीं अब अक्षय मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ला रहे हैं. इसमें उनके साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीजसहित 30 से ज्यादा मशहूर कलाकार होंगे. वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज हो रही है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment