लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जबलपुर बरगी डैम हादसे में कार्रवाई: मुख्यमंत्री हुए सख्त, क्रूज पायलट और हेल्पर व टिकट काउंटर प्रभारी निलंबित – Jabalpur Bargi Dam Accident Action Taken On Instructions Of Cm Dr. Mohan Yadav, Many Employees Suspended

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम हादसे में सरकार ने पहली सख्त कार्रवाई की है। अब गंभीर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रूज पायलट और हेल्पर व टिकट काउंटर प्रभारी को निलंबित किया गया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘एक्स’ पर लिखते हैं कि जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

इसके अलावा, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

ये पढ़ें- बरगी डैम हादसा: कांच तोड़ा और नीचे दबा, फिर भी जिंदा निकला; कैसे मौत से लड़कर किनारे तक पहुंचा 11 साल का जाफर?

‘दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा’


मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, क्रूज हादसे में 28 लोगों की जान बचाने वाले प्रत्येक श्रमिक को 51-51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है।



ये भी पढ़ें- बरगी डैम हादसा: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, कहा- राहत-बचाव दल ने क्रूज को काटकर बचाई लोगों की जिंदगियां



चार क्रूज सवार की तलाश जारी


बता दें, चार क्रूज सवार अभी-भी लापता हैं, जिनकी खोज में राहत-बचाव करने वाली टीमें जुटी हुई हैं। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है और 28 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। तीसरे दिन आज सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्कूल में कत्ल और सुसाइड:’मेरी न हुई तो किसी और की नहीं…’, चेहरा था पुराना, मगर इस बार साथ था मौत का सामान – Lakhimpur Kheri School Shooting Teacher Nishat Fatima Killed, Saud Dies By Suicide Gun Recovered

गुरुग्राम के बाद दिल्ली के स्पा में छापा:तीसरी मंजिल पर चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनी ‘खाकी’; चार पकड़े – Prostitution Racket Busted At Paharganj Spa 4 Arrested 8 Women Rescued

प्रियंका ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता:कहा- अगर सड़कों पर सुरक्षा नहीं, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं का क्या फायदा? – Priyanka Gandhi Raises Concern Over Women Safety Says Attacks On Women Becoming More Violent

जम्मू-कश्मीर:महाराजा हरि सिंह और शेख अब्दुल्ला की छुट्टियों पर सदन में हंगामा, भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट – Uproar In Jammu And Kashmir Assembly Over Holidays.

गरबा पर Mp में घमासान:शर्मा बोले- बहन-बेटियों को लाओ, सारंग ने भी रखी बात; मसूद बोले- नफरत मत फैलाओ – Mp Garba Row: Rameshwar Sharma, Vishwas Sarang Speak On Muslim Entry; Arif Masood Hits Back

जमुई छात्रा छेड़खानी मामला:मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – Jamui Molestation Case Update Key Accused Nandan Yadav Injured During Police Encounter Admitted To Hospital

Leave a Comment