लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जन आक्रोश पदयात्रा:महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे सीएम योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर – Public Outrage March: Cm Yogi Adityanath Takes To The Streets For Women’s Rights

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में देश ने व्यापक परिवर्तन देखा है, जिसमें ‘महिला, गरीब, युवा और किसान’ इन चार जातियों को केंद्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप देश ने विकास और आत्मनिर्भरता के नए मानक स्थापित किए हैं। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अनेक योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

स्वच्छ भारत मिशन केवल स्वच्छता का अभियान नहीं, बल्कि नारी गरिमा की रक्षा का सशक्त माध्यम है, वहीं उज्ज्वला योजना केवल ईंधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने का माध्यम है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं केवल लाभ वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि परिवारों को स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करने का सशक्त आधार बन रही हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, घरौनी वितरण जैसे प्रयासों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार लगातार कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के दल हर योजना का विरोध करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने वाला है और यह व्यवस्था वर्ष 2029 तक लागू हो जाए, इसको लेकर प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी ने सभी को आश्वस्त भी किया, इसके बावजूद इन विपक्षी दलों का जो आचरण रहा है, वह नारी गरिमा के प्रतिकूल रहा है। इसी कारण आज देशभर की महिलाएं इन दलों के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा युवा संबंधी अन्य योजनाएं इस दिशा में प्रभावी माध्यम बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने आक्रोश पदयात्रा में बड़ी संख्या में सहभागिता के लिए सभी महिलाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यात्रियों का बदलेगा रूट:अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली 23 ट्रेनों के रूट बदलेंगे, पुणे-मनमाड होकर चलेंगी – Passenger Routes To Change: Routes Of 23 Trains Passing Through Bhopal Will Be Altered In October; They Will R

बाल-बाल बचे भाजपा विधायक:गंगा एक्सप्रेसवे पर फटा फॉर्च्यूनर का टायर और मच गया हड़कंप, अस्पातल में भर्ती – Car Of Bjp Mla Chandra Pal Singh Lodhi Collided With Pole On Ganga Expressway

महिंद्रा Xev 9s ने टाटा पंच Ev को पीछे छोड़ा:अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 ईवी की सूची – Top 10 Best-selling Electric Cars In August 2026 Electric Passenger Vehicle Sales In India

यूपी:पाकिस्तान ने गड़बड़ की तो ब्रह्मोस से नेस्तनाबूद कर देंगे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी नसीहत – Deputy Cm Brajesh Pathak Said Pakistan Causes Trouble It Will Be Annihilated Using Brahmo Missiles In Azamgarh

आए-हाए इतनी महंगाई में क्या खाएं?:नींबू 250, अदरक 125 और प्याज 80 रुपये किलो, कद्दू के भाव भी कम नहीं – High Vegetable Prices Disrupting Household Kitchen Budgets

राम दान की लूट:अविनाश ने की 85 बार चोरी, चैट में कैश के बंडलों का जिक्र; 700 खातों में चंपत के नाम एक भी नहीं – Ram Mandir Donation Scam Avinash Seen Stealing 85 Times Bundles Of Cash Mentioned In Chats Charge Sheet Reveal

Leave a Comment