लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छात्र नेता ने की दरिंदगी:छात्रा को बैठक के बहाने फ्लैट पर ले गया, फिर लूट ली अस्मत; विरोध करने पीटा – Student Leader Commits Brutality: He Takes Female Student To Flat On Pretext Of A Meeting, Then Assault Her

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में छात्र राजनीति से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एनएसयूआई की 23 वर्षीय कॉलेज  छात्रा व पदपदाधिकारी (छात्रा) ने संगठन के ही जिला महामंत्री सुभाष यादव पर मारपीट, धमकी और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैठक के बहाने फ्लैट पर ले जाकर की दरिंदगी

मूल रूप से हरदा की रहने वाली पीड़िता वर्तमान में भोपाल के एक छात्रावास में रहती है। वह वर्ष 2025 से एनएसयूआई में सक्रिय है और संगठन में पदाधिकारी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को कॉलेज परिसरों में चल रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत वह दिनभर सांगठनिक काम कर रही थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद एनएसयूआई का भोपाल जिला महामंत्री सुभाष यादव उसे संगठन की बैठक का बहाना बनाकर रत्नागिरी क्षेत्र स्थित एक फ्लैट पर ले गया। देर रात हो जाने के कारण छात्रा हॉस्टल नहीं लौट सकी और वहीं रुक गई।

ये भी पढ़ें- रिक्शे से पहले बांधा, फिर आरोपी ने चप्पलों और छाते से युवक को पीटा; मामले ने पकड़ा तूल

विरोध किया तो पीटा

पीड़िता का आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने बर्बरता दिखाते हुए उसका हाथ मरोड़ दिया और चेहरे पर मुक्के व थप्पड़ मारे, जिससे उसके मुंह से खून निकल आया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। अगली सुबह आरोपी ने पीड़िता के लिए रैपिडो बाइक बुक की और उसे हॉस्टल भेज दिया। रवाना करते समय आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर संगठन के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।  पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से ही शिकायत न करने के लिए संगठन के कुछ लोगों द्वारा उसकी घेराबंदी की जा रही थी और उस पर भारी मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। इस चौतरफा प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी सुभाष यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कातिल मां:चार बच्चों को मार डालने वाली मां को मिली चार बार उम्रकैद, खौफनाक कांड से हर कोई रह गया था सन्न – Mandsaur Suganabai Four Children Murder Case Four Life Imprisonment Court Verdict

साउथ जोन फाइनल में:तिलक वर्मा ने खेली कप्तानी पारी, नॉर्थ जोन को सात विकेट से हराया; खिताब से एक कदम दूर – South Zone Vs North Zone Duleep Trophy 2nd Semi-final Highlights Result Match Scorecard Updates

आर्थिक मोर्चे से अच्छी खबर:जापानी एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग बढ़ाई, जानिए कैसे मजबूत हुई अर्थव्यवस्था – Japanese Agency Upgrades India’s Sovereign Rating, Big Boost For Economy

मंदाकिनी नदी का विकराल रूप:खतरे के निशान से 4.5 मीटर ऊपर, फिर डूबा रामघाट; दुकानें-मकान, आश्रम और होटल जलमग्न – Mp News Mandakini River Flood Water Rises 4.5 Metres Above Danger Mark, Ramghat Submerged

भक्तों के लिए खुशखबरी:तिरुपति की तर्ज पर काशी में बनेगा भव्य श्रीवेंकटेश्वर मंदिर, 15 एकड़ में होगा निर्माण – Grand Sri Venkateswara Temple Will Be Built In Kashi On Lines Of Tirupati Temple

पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और रवि किशन तक, इन नेताओं ने पवन कल्याण को दी जन्मदिन की बधाई; इस बात की तारीफ की – Pm Modi To Amit Shah And Ravi Kishan Congratulate Pawan Kalyan On His Birthday

Leave a Comment