लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छात्रों और सरकार के बीच वार्ता खत्म:cbi जांच पर सहमति नहीं, अंतिम फैसला Cm के साथ अगली बैठक में; आंदोलन जारी – Jpsc Jssc Protest First Government Student Talks Cbi Probe Pending Hemant Soren Next Meeting

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

झारखंड में JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और CBI जांच की मांग को लेकर जारी छात्रों के सत्याग्रह आंदोलन के 14वें दिन शुक्रवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में छात्रों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। हालांकि, आंदोलन की सबसे अहम मांग CBI जांच पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका। ऐसे में छात्रों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक इस मांग पर फैसला नहीं होता, तब तक उनका सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

रविंद्र पासवान बोले- पहली बैठक बेहद सकारात्मक रही

बैठक के बाद छात्र नेता रविंद्र पासवान ने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सरकार के साथ यह उनकी पहली औपचारिक बैठक थी। उन्होंने कहा कि चर्चा का माहौल बेहद सकारात्मक रहा और सभी के साथ बैठकर ऐसा महसूस हुआ जैसे परिवार के बीच बातचीत हो रही हो।

रविंद्र पासवान ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राज्य सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सभी मंत्री उनकी मांगों को वास्तविक मानते हुए उन पर गंभीरता से विचार करेंगे। उन्होंने बताया कि यह बातचीत का पहला चरण था, जिसमें छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को अपनी सभी मांगों से अवगत कराया। आने वाले दौर की बैठकों में इन मांगों पर विस्तृत चर्चा और निर्णय की उम्मीद है।

सरकार ने मांगों पर गंभीर विचार का दिया भरोसा

बैठक के बाद झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि छात्रों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई। सरकार ने उनकी सभी मांगों को गंभीरता से सुना और समझा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

CBI जांच की मांग पर फिलहाल अटका मामला

बैठक के बाद सरकार के प्रतिनिधियों और छात्र नेताओं ने मीडिया से अधिक जानकारी साझा नहीं की। दोनों पक्षों ने केवल इतना कहा कि वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई और कई मुद्दों पर सहमति बनी है। हालांकि, CBI जांच की मांग पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इसी कारण बातचीत का अगला दौर अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ होगा।


छात्रों का कहना है कि सरकार ने उनकी अन्य मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है, लेकिन आंदोलन का मुख्य मुद्दा CBI जांच है। जब तक इस पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा। छात्रों ने यह भी कहा कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक के बाद ही लिया जाएगा।

राजकीय अतिथिशाला में हुई सरकार-छात्रों की अहम बैठक

वार्ता के लिए 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल राजकीय अतिथिशाला पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में आनंद कुमार, अंकित कुमार, रविंद्र कुमार, पतंजलि मंडल, रविंद्र पासवान, पीयूष कुमार, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी और नीतू कुजूर समेत अन्य छात्र शामिल थे।


सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा विकास आयुक्त अजय सिंह भी वार्ता का हिस्सा रहे। प्रशासन की ओर से रांची के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी बैठक में मौजूद रहे।


बैठक में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों की अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

CM हेमंत सोरेन से अगली बैठक पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित अगली बैठक पर टिकी है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में CBI जांच समेत प्रमुख मांगों पर अंतिम फैसला हो सकता है। इसके बाद ही छात्र अपने आंदोलन की आगामी रणनीति तय करेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गरबा पर Mp में घमासान:शर्मा बोले- बहन-बेटियों को लाओ, सारंग ने भी रखी बात; मसूद बोले- नफरत मत फैलाओ – Mp Garba Row: Rameshwar Sharma, Vishwas Sarang Speak On Muslim Entry; Arif Masood Hits Back

जमुई छात्रा छेड़खानी मामला:मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – Jamui Molestation Case Update Key Accused Nandan Yadav Injured During Police Encounter Admitted To Hospital

महाराष्ट्र यूसीसी समिति में विवाद?:पूर्व जस्टिस आरसी चव्हाण ने दिया इस्तीफा, सामने आई मतभेद की वजह – Controversy In Maharashtra Ucc Committee? Justice Rc Chavan Resigns; Reason For Differences Revealed.

शाहरुख खान:पत्नी के सामने बादशाह ने क्यों पकड़ा मैनेजर पूजा का दुपट्टा? वायरल वीडियो पर भिड़े फैंस और ट्रोलर्स – Shah Rukh Khan Wiped Sweat With His Manager Pooja Dadlani Dupatta At Famous Lalbaugcha Raja Video Viral

सुचिका तरियाल के नतीजे से संतुष्ट क्यों नहीं सास?:कहा- वह बेहतर नतीजे की हकदार थीं, पदक के लिए कड़ी मेहनत की – Asian Games 2026: Suchika’s Mother-in-law Unhappy With Bronze, Says She Deserved A Better Result

आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी-xv:13 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का एक और मौका, अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म? जानें यहां – Ibps Rrb Crp-xv: Application Deadline Extended For 13,706 Posts, Apply Till September 27

Leave a Comment