लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रतिष्ठित Melbourne Cricket Ground (MCG) का दौरा किया. इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल कूटनीति (स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी) को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. प्रधानमंत्री ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल मैस्कॉट ‘रूबी द रू’ (Ruby the Roo) से मुलाकात की.

इस दौरान क्रिकेट में सहयोग, खेल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, खिलाड़ियों के विकास, जानकारी साझा करने, IPL-BBL पार्टनरशिप और 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक व भारत की 2036 ओलंपिक की दावेदारी जैसे बड़े ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स को लेकर मिलकर काम करने पर चर्चा हुई. पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग को बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया गया. इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का शुरुआती मैच चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. बता दें कि ये इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई विदेशी क्रिकेट लीग भारत की धरती पर अपना मैच खेलेगी. इस तरह ये आयोजन पूरे भारत में आयोजित होने वाले सप्ताह भर के जी-डे नमस्ते का मुख्य आकर्षण होगा. इसमें ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति, व्यापार और खेल से जुड़े कई कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की ऐतिहासिकता का जिक्र कर कहा, “MCG में आकर किसी भी भारतीय के मन में 2 भावनाएं एक साथ आती हैं. एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा ये एहसास कि दोनों देशों में ही क्रिकेट केवल एक खेलभर नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज यहां कोई लास्ट ओवर फिनिश का प्रेशर नहीं है. आज यहां केवल खेल की खुशी है, हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और फ्यूचर चैंपियंस की एनर्जी है.

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट कोलैबोरेशन रोडमैप
पीएम मोदी ने अल्बनीज संग मिलकर इंडिया-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि इसके तहत हम क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग मज़बूत करेंगे. पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए कहा, “स्पोर्ट्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की मजबूत कड़ी है. हम आउट-फील्ड पार्टनरशिप भी मजबूत करेंगे. हम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे. इस रोडमैप के तहत क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग मजबूत किया जाएगा.”

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी

‘ये काम मैं भारत के साथ…’ अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल

Leave a Comment