लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्यों नहीं होगा खिताबी मुकाबला, वजह आई सामने

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 Update: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस पूरे विवाद की जानकारी देते हुए बताया कि केएससीए ने नियमों के खिलाफ जाकर हजारों एक्स्ट्रा टिकटों की मांग की थी. प्रोटोकॉल के हिसाब से किसी भी स्टेट एसोसिएशन को सिर्फ 15% फ्री टिकट दिए जाते हैं, लेकिन बेंगलुरु में यह मांग हद से ज्यादा बढ़ गई थी.

फ्री टिकटों की जिद ने बिगाड़ा खेल

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने बोर्ड को ईमेल भेजकर करीब 10,000 एक्स्ट्रा फ्री टिकट मांगे थे. यह डिमांड किसी आम पब्लिक के लिए नहीं, बल्कि सरकार के अधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों को खुश करने के लिए की गई थी. बोर्ड का कहना है कि आईपीएल एक प्रोफेशनल लीग है और इसमें इस तरह की ‘पॉलिटिकल टिकटिंग’ या वीआईपी कल्चर को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता. जब बीसीसीआई ने इस मांग को मानने से मना कर दिया, तो विवाद बढ़ गया और अंत में बेंगलुरु से मेजबानी छीन ली गई.

यह भी पढ़ें- SRH ने रचा इतिहास, CSK को पछाड़ा; पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अब कहां और कब होंगे प्लेऑफ मुकाबले?

बेंगलुरु से फाइनल मैच हटने के बाद अब आईपीएल 2026 के नॉकआउट मैचों का नया शेड्यूल भी सामने आ गया है. अब 31 मई को होने वाला ग्रैंड फिनाले अहमदाबाद में होगा. वहीं अन्य प्लेऑफ मैचों के लिए नए वेन्यू चुने गए हैं:

क्वालीफायर-1: 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा.
एलिमिनेटर: 27 मई को पंजाब के मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा.

यह भी पढ़ें- पंजाब की लगातार तीसरी हार, काम नहीं आया कूपर कोनोली का तूफान, SRH प्लेऑफ के करीब

क्वालीफायर-2: 29 मई को मुल्लांपुर में ही खेला जाएगा.
फाइनल: 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित होगा.

बीसीसीआई ने साफ संदेश दिया है कि जो क्रिकेट एसोसिएशन नियमों का पालन करेंगे और खेल की गरिमा बनाए रखेंगे, उन्हें ही बड़े मैचों की जिम्मेदारी मिलेगी. बेंगलुरु के फैंस के लिए यह वाकई निराशाजनक है क्योंकि आरसीबी का होम ग्राउंड होने के बावजूद उन्हें अपने शहर में फाइनल देखने का मौका नहीं मिलेगा. केएससीए की इस गलती ने राज्य के हजारों फैंस का दिल तोड़ दिया है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment