लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मेरा नंबर लीक किया, दुष्कर्म की धमकियां मिल रहीं’:pm को गाली देने वाली छात्रा का छलका दर्द; लगाया ये आरोप – Jantar Mantar Minor Student Alleges Maltreatment Death Threats And Questions Delhi Police Action

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया गया, जिसके बाद उसे लगातार दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसके साथ किसी बड़े अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

‘जहां मिलूंगी, दुष्कर्म कर देंगे’

छात्रा ने कहा कि अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसके मुताबिक, कॉल करने वाले अश्लील और हिंसक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया है। लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहां भी मिलूंगी, दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे। मैं बहुत डरी हुई हूं।

यह भी पढ़ें: ‘छात्र नहीं, मोदी जी माफी मांगे’: पीएम के वीडियो के बाद राहुल गांधी का पलटवार; और क्या कहा?

पुलिस कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

छात्रा का आरोप है कि पुलिस लगातार उसके घर पहुंच रही है और उसे ऐसे तलाश रही है, जैसे उसने कोई गंभीर अपराध किया हो। उसने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद से परिवार पर भी दबाव का माहौल है।

छात्रा के प्रमुख दावे


  • मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर लीक होने का आरोप।

  • अज्ञात लोगों से दुष्कर्म और हत्या की धमकियां मिलने का दावा।

  • पुलिस के बार-बार घर आने और तलाश करने का आरोप।

  • लगातार घटनाओं के कारण मानसिक तनाव में होने की बात।

पहले सार्वजनिक रूप से मांगी थी माफी

छात्रा ने कहा कि वह पहले ही सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांग चुकी है। उसने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से माफी स्वीकार किए जाने की बात सामने आने के बावजूद पुलिस कार्रवाई जारी है। उसने अपील की कि अब उसे इस मामले में राहत दी जाए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियाड:मनु भाकर से अविनाश तक पर रहेंगी नजरें, क्रिकेट में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत; नौवें दिन का कार्यक्रम – Asian Games 2026: India’s Full Schedule For September 28, Key Events And Athletes To Watch

बंद मोबाइल नंबर से खाली कर दिया खाता:ठगी का हैरतअंगेज खुलासा, शातिरों पर बनाई जा सकती है फिल्म; चार गिरफ्तार – Elderly Person Bank Account Drained Using Deactivated Mobile Number Four Arrested

फरीदाबाद में बड़ा हादसा:खेलते-खेलते ढाई साल की नेहा बोरवेल में गिरी, सुनाई दे रही मासूम के रोने की आवाज – Rescue Operation Underway For Two-and-half-year-old Girl Who Fell Into An Abandoned Borewell In Faridabad

बोइंग 737 मैक्स में सॉफ्टवेयर खामी:उतरने के बाद बंद हो सकता है स्वचालित सिस्टम; ऐसी समस्या क्यों? – Boeing 737 Max Software Glitch Flight Guidance Issue

सेना प्रमुख:’जमीनी स्थिति ही सैन्य अभियान की सफलता का पैमाना’; सोशल मीडिया दुष्प्रचार पर क्या बोले धीरज सेठ? – Army Chief Gen Dhiraj Seth Says Land Remains The Tangible Measure Of Military Success

ऑपरेशन चक्र-vi:सीबीआई ने गुजरात में ₹11.42 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में दो को पकड़ा, 10 राज्यों में छापा – Operation Chakra-vi: Two More Held By Cbi For Rs 11.42 Cr ‘digital Arrest’ Case In Gujarat

Leave a Comment