लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चार नए सर्किट बदलेंगे दिल्ली की पर्यटन तस्वीर:सीएम ने किया शुभारंभ, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत बनेगी पहचान – Four New Circuits To Transform Delhi’s Tourism Landscape: Cm Inaugurates The Initiative

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी दिल्ली को सिर्फ ट्रांजिट सिटी के बजाय देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए पूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को चार नए आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सर्किट शुरू किए। अक्षरधाम मंदिर में स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन सर्किट का शुभारंभ किया। दिल्ली : द कैपिटल ऑफ स्पिरिचुअलिटी, हेरिटेज एंड एक्सपीरियंसेज थीम वाले सम्मेलन में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सरकार की योजना दिल्ली में पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ाने और उन्हें राजधानी की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराने की है। इसके तहत मंदिरों, गुरुद्वारों, चर्च, मस्जिदों के साथ बौद्ध और जैन धार्मिक स्थलों तथा ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन अनुभव से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को केवल लाल किला, पुराना किला और हुमायूं का मकबरा जैसे चुनिंदा स्मारकों तक सीमित नहीं किया जा सकता। राजधानी की पहचान उसकी बहुधार्मिक और बहुसांस्कृतिक विरासत से भी है। 

आध्यात्मिकता, विरासत और विविधता पर जोर


पहला सर्किट… द सोल ऑफ दिल्ली इसमें गुरुद्वारा बंगला साहिब, सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, अग्रसेन की बावली, लोटस टेंपल और अक्षरधाम को शामिल किया गया है।

दूसरा सर्किट… द हेरिटेज ऑफ दिल्ली बिड़ला मंदिर, झंडेवालान माता मंदिर, जंतर-मंतर, योगमाया मंदिर और जगन्नाथ मंदिर को जोड़ता है।

तीसरा सर्किट… दिल्ली की सेक्रेड हार्मनी प्राचीन हनुमान मंदिर, दिगंबर जैन लाल मंदिर, अंबेडकर मेमोरियल, पुराना किला और हजरत निजामुद्दीन।

चौथा सर्किट… एकोज ऑफ दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब, बुद्धिस्ट टेंपल, चर्च ऑफ रिडेम्पशन, आर्कियोलॉजिकल पार्क महरौली, छतरपुर मंदिर, भैरवी सन्निधानम।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर:ceo चयन में 34 सवालों की कसौटी, अंतिम फैसला ट्रस्ट का; कार्यकारी को स्वतंत्र निर्णय का अधिकार नहीं – Ayodhya: A 34-question Criterion For Selecting The Ram Mandir Ceo

Zimbabwe Boat Tragedy:जिम्बाब्वे की करिबा झील में पलटी नाव, 15 की मौत; 27 लोग अब भी लापता – Zimbabwe-lake-kariba-boat-capsize-many-dead-several-missing

म्यूचुअल फंड में बदला निवेशकों का रुख:30 महीने बाद लार्जकैप से निकाला पैसा; अब स्मॉलकैप में कितना निवेश बढ़ा? – Mutual Fund Investment Shift Investors Exit Large Cap After 30 Months How Much Did Small Cap Investment Rise

तालिबानी शासन के पांच साल:अफगान महिलाओं से छिना पढ़ने, काम करने और सपने देखने का हक; कैसे जिंदा हैं उम्मीदें? – Taliban Five-year Rule Afghan Women Lose Education, Jobs And Freedom, But Can Their Dreams Be Silenced?

Tet Paper Leak:महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक में सोलापुर का कोचिंग सेंटर मालिक गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पकड़े गए – Tet Paper Leak: Solapur Coaching Centre Owner Arrested In Maharashtra, 16 Accused Held So Far

Us-iran Blockade:होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई तेज, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने वाले जहाज पर किया हमला – Us-iran Blockade: Us Attacks Ship Trying To Evade Blockade On Iranian Ports In Gulf Of Oman

Leave a Comment