Laughing Buddha Vastu Tips: घर की सजावट में आजकल लाफिंग बुद्धा की मूर्ति काफी पसंद की जाती है. लोग इसे सिर्फ डेकोरेशन के लिए ही नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और सकारात्मक माहौल से जोड़कर भी देखते हैं. वास्तु के हिसाब से घर में किसी भी चीज को रखने के लिए उसकी सही दिशा और जगह का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. ऐसे में अगर आपने भी घर में लाफिंग बुद्धा रखा है या रखने की सोच रहे हैं, तो उसकी सही जगह के बारे में जान लेना बेहतर है.
वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ बाबा बिमलेश कुमार के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से पहले उसकी दिशा और स्थान (Laughing Buddha Vastu Tips) का ध्यान रखना चाहिए. मान्यता है कि सही जगह पर रखी गई यह प्रतिमा घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने में मदद कर सकती है.
मुख्य दरवाजे के सामने रख सकते हैं
वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ बाबा बिमलेश कुमार के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को घर के मुख्य दरवाजे के पास रखना अच्छा माना जाता है. इसे बिल्कुल दरवाजे के सामने जमीन पर रखने के बजाय किसी साफ और उचित ऊंचाई वाली जगह पर रखना बेहतर होता है. ऐसा माना जाता है कि घर में प्रवेश करते समय इसकी मुस्कुराती हुई प्रतिमा सकारात्मक माहौल का एहसास कराती है.

Vastu Tips: ड्राइंग रूम में रखें लाफिंग बुद्धा
अगर आप लाफिंग बुद्धा को घर की सजावट का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो ड्राइंग रूम भी इसके लिए अच्छी जगह हो सकती है. इसे किसी साफ टेबल, कैबिनेट या शेल्फ पर रखा जा सकता है. ध्यान रखें कि इसके आसपास ज्यादा सामान का ढेर न हो और जगह साफ-सुथरी रहे.
यह भी पढ़ें: बेडरूम में गलत दिशा में लगा आईना बढ़ा सकता है परेशानी, जानें सही जगह
लाफिंग बुद्धा को जमीन पर न रखें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को सीधे फर्श पर रखना उचित नहीं माना जाता. इसे किसी टेबल, स्टैंड या कैबिनेट जैसी साफ और ऊंची जगह पर रखना बेहतर होता है. इससे मूर्ति भी अच्छी तरह नजर आती है और घर की सजावट भी खूबसूरत लगती है.
बेडरूम में रखने से बचें
वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ बाबा बिमलेश कुमार के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को बेडरूम में रखने के बजाय घर के कॉमन एरिया में रखना ज्यादा बेहतर है. बेडरूम आराम और निजी समय के लिए होता है, इसलिए यहां ऐसी सजावटी मूर्तियां रखने से बचना अच्छा विकल्प है.
यह भी पढ़ें: क्या आपके घर के मंदिर में हैं ये 5 चीजें? सावन में इन्हें रखना माना जाता है शुभ
The post घर में लाफिंग बुद्धा कहां रखें? सिर्फ खरीदना नहीं, सही जगह रखना भी है जरूरी appeared first on Prabhat Khabar.


