Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर जाना जाता है. कहा जाता है कि अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, सुखद और समृद्ध जीवन जीने की चाहत है, तो उसे चाणक्य की बताई गई बातों को अपनी जिंदगी में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. चाणक्य ने जो भी बातें अपने समय में बताई थीं, वे आज भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. उनकी कही गई बातों को ही हम चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं, जिनमें से कुछ घर आने वाले मेहमानों से भी जुड़ी हुई हैं. हमारे देश में अतिथि देवो भव कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है कि मेहमान भगवान के बराबर होता है.
लेकिन चाणक्य के अनुसार घर आने वाला हर एक मेहमान कभी भी अच्छा नहीं होता है. कुछ ऐसे लोग भी मेहमान बनकर आते हैं जो आपके घर आकर आपके लिए सिर्फ परेशानियां और स्ट्रेस बढ़ाने का काम करते हैं. उनके अनुसार आपको इस तरह के मेहमानों से खुद को थोड़ा सा बचाकर रखने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आपके दिमाग में अब यह सवाल आया है कि ये कौन से लोग हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा. इस आर्टिकल में हम इसी तरह के मेहमानों के बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं.

बिना वजह बार-बार घर आने वाले लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग बिना किसी काम के या फिर बिना बताए बार-बार आपके घर आ जाते हैं, आपको उनसे थोड़ी सी दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस तरह के जो भी लोग होते हैं वे आपके समय की बिल्कुल भी इज्जत नहीं करते हैं. चाहे आप कोई जरूरी काम कर रहे हों या फिर सिर्फ आराम ही कर रहे हों, घर पर इन लोगों के आने से आपका पूरा शेड्यूल सिर्फ बिगड़ता ही है. आपके घर आने वाला इस तरह का हर एक मेहमान आपकी प्राइवेसी और मेंटल पीस को खराब कर देता है.
ये भी पढ़ें: महिलाओं को अपनी ये 5 बातें हर किसी से रखनी चाहिए छिपाकर, शेयर कीं तो लोग उठा सकते हैं फायदा
चुगली करने और दूसरों की बुराई करने वाले
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे जहां भी बैठते हैं, वहां सिर्फ दूसरों की बुराई या फिर चुगली ही करते रहते हैं. अगर कोई मेहमान आपके घर आकर दूसरों के घर की बातें आपको बता रहा है, तो इस बात की पूरी गारंटी है कि वह आपके घर की बातें भी बाहर जाकर दूसरों को बताएगा. चाणक्य नीति के अनुसार इस तरह के लोग आपके घर में फालतू का ड्रामा और निगेटिविटी फैलाते हैं. इसलिए ऐसे चुगलखोर लोगों से हमेशा बचकर रहना चाहिए.
आपसे जलने वाले लोगों से रहें सावधान
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग आपकी खुशी, आपकी तरक्की, आपकी पढ़ाई या फिर आपकी नौकरी या परिवार की तरक्की से अंदर ही अंदर जलते रहते हैं, उन्हें आपको कभी भी अपने घर में ज्यादा इज्जत नहीं देनी चाहिए. इस तरह के लोग आपके मुंह पर तो बहुत ही मीठी-मीठी बातें करते हैं, लेकिन मन में आपके बारे में हर समय बुरा ही सोचते रहते हैं. इनकी इसी बुरी नजर और जलने वाले स्वभाव की वजह से आपके पूरे घर का माहौल खराब हो सकता है. इस तरह के मेहमानों को आपको अपने घर से जितना हो सके दूर रखने की कोशिश करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: बच्चों की इन 5 गलतियों को छोटा समझने की न करें भूल, वरना आगे चलकर माता-पिता को पड़ सकता है पछताना
सिर्फ अपने मतलब के लिए आने वाले स्वार्थी लोग
चाणक्य नीति के अनुसार जो स्वार्थी लोग होते हैं वे कभी भी किसी के सच्चे दोस्त नहीं हो सकते हैं. जब इस तरह के लोग आपके घर मेहमान बनकर आते हैं, तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि उन्हें आपसे कोई न कोई काम निकलवाना है. जब तक इन लोगों को आपसे फायदा मिलेगा, ये लोग आपसे बहुत ही प्यार से बात करेंगे. लेकिन जैसे ही इनका काम खत्म हो जाएगा, ये आपसे कोई रिश्ता भी नहीं रखेंगे. इस तरह के मतलबी मेहमानों पर आपको कभी भी आंखें मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए.
हर बात पर गुस्सा करने वाले और निगेटिव लोग
कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो स्वभाव से बहुत ही ज्यादा गुस्सैल, कड़वा बोलने वाले या फिर हर समय रोना-धोना मचाने वाले होते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब इस तरह के लोग आपके घर आते हैं, तो अपनी मौजूदगी से पूरे घर का माहौल खराब कर देते हैं. इन लोगों की बातों को सुनकर घर के बाकी लोगों का भी मूड खराब हो जाता है. चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि घर में हर समय पॉजिटिव माहौल होना चाहिए, ताकि सभी खुश रह सकें. इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप स्ट्रेस और निगेटिविटी फैलाने वाले लोगों से जितना हो सके दूरी बनाकर ही रखें.
ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें
The post घर आने वाले इन 5 तरह के मेहमानों से रहें सावधान, छिन सकता है घर का सुकून और बढ़ सकती हैं आपकी परेशानियां appeared first on Prabhat Khabar.

