लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सोना-चांदी ऐसी धातु हैं जिनकी कीमतों में हर रोज बदलाव होते हैं, कभी कीमतें बढ़ती हैं, कभी घटती हैं तो कभी स्थिर भी रहती हैं. बात करें आज यानी मंगलवार, 29 सितंबर के बारे में तो सोने की कीमतें आज घट गई हैं. मंगलवार दोपहर तक सोना 1.46 लाख प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. जिससे निवेशकों के बीच चिंता और ग्राहकों के बीच खुशी का माहौल है.

इसके पीछे की डॉलर का मजबूत होना और यील्ड बॉन्ड में बढ़ोतरी को माना जा रहा है. इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है. तो वहीं मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा तनाव भी एक वजह है सोने की कीमतों के अनिश्चित बने रहने के पीछे.

MCX पर क्या है सोने का भाव?
दोपहर करीब 12 बजकर 47 मिनट पर, MCX पर सोने का भाव 0.15% तक गिर गया है. जिसके बाद इसकी कीमत 1,46,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी. तो वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. निवेशक अमेरिका के नए आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े नजरिए पर असर पड़ सकता है.

क्यों गिरे सोने के भाव?
इस समय सोना भारी दबाव में है, क्योंकि यूएस बॉन्ड यील्ड में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. तो वहीं यूएस डॉलर भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में इस धातु के प्रति लोगों का इंटरेस्ट कम हो जाता है, जबकि अन्य एसेट्स पर निवेश करना लोग ज्यादा पसंद करते हैं. 

क्या आगे भी गिरेंगे सोने के दाम?
ये पूरी तरह से आने वाले समय में अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करता है. इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कीमतें गिरेंगी तो वहीं इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले समय में दाम और बढ़ जाएंगे. ये पूरी तरह से यील्ड बॉन्ड और डॉलर की मजबूती पर ही निर्भर करेगा.

चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट
बता दें कि बीचे दिन चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी. 28 सितंबर को MCX पर एक किलो चांदी की कीमत 2,27,494 रुपये पर आ गई थी. सोना और चांदी दोनों ही ऐसी धातु हैं जिनका इस्तेमाल निवेश के लिए भी किया जाता है. निवेश की नजर से देखें तो सोना और चांदी की कीमत में गिरावट निवेशकों के लिए शॉक होगा.

ये भी पढ़ें: 4 दिन में 14 लाख करोड़ स्वाहा, क्यों 2700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment