Miriam Gossip Business News: कोलंबिया की 67 साल की मिरियम ने लोगों की गॉसिप को अपना बिजनेस बना लिया है.उनका दावा है कि इसी कमाई से उन्होंने दो घर खरीदे हैं. कोलंबिया की रहने वाली 67 साल की मिरियम ने कमाई का एक अनोखा तरीका अपनाया है.वो पड़ोस के लोगों की गॉसिप और प्राइवेट बातें सुनती हैं और बदले में पैसे लेती हैं. हाल ही में कंटेंट क्रिएटर लेडी डेनिएला ने उनका इंटरव्यू शेयर किया, जिसमें मिरियम ने अपने इस अनोखे काम के बारे में बताया.
खुद को बताती हैं प्रोफेशनल गॉसिपर
मिरियम खुद को प्रोफेशनल गॉसिप करने वाली कहती हैं. स्पेनिश भाषा में इसका मतलब ऐसी महिला से है, जिसे लोगों की गॉसिप की जानकारी रहती है. वो अपने घर के बाहर बैठकर आसपास के लोगों की बातें सुनती हैं.आम या छोटी मोटी जानकारी के लिए वो 5,000 से 10,000 कोलंबियन पेसो तक चार्ज करती हैं.
मिरियम हमेशा अपने साथ एक नोटबुक रखती हैं. इसमें वो लोगों की बातें और जरूरी जानकारी लिखती हैं. उनका कहना है कि इससे उन्हें बातें सही तरीके से याद रहती हैं और जरूरत पड़ने पर उनके पास सबूत भी होते हैं.

एक गॉसिप के लिए मिले 7 लाख पेसो
मिरियम ने अपने घर में एक बोर्ड भी दिखाया, जिस पर तस्वीरें और दूसरी चीजें लगी थी. उनका दावा है कि ये उनकी गॉसिप से जुड़ी बातों के सबूत हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपने राज छिपाने के लिए उन्हें पैसे देते हैं.
मिरियम के मुताबिक, उनकी सबसे महंगी डील 7 लाख कोलंबियन पेसो की थी.उन्होंने एक व्यक्ति की बेवफाई की बात को राज रखने के बदले ये रकम ली थी.
गॉसिप की कमाई से खरीदे दो घर
मिरियम ने अपनी बड़ी गुल्लक भी दिखाई, जिसमें सिक्के और नोट भरे थे. उनका दावा है कि ये एक हफ्ते की कमाई है.वो कहती हैं कि गॉसिप बेचकर हुई कमाई से उन्होंने दो घर खरीदे हैं.
मिरियम का कहना है कि वो बिना सबूत किसी के बारे में बात नहीं करतीं. उनकी पहचान अब पड़ोस में क्वीन ऑफ गॉसिप के रूप में बन गई है. उनका ये अनोखा काम सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है. मिरियम कहती हैं, गॉसिप मेरी जिंदगी है, ये मेरे खून में है. उनका मानना है कि जहां लोग होंगे, वहां गॉसिप भी हमेशा रहेगी.
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन