लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खाली समय मिलते ही फोन उठाते हैं? ये छोटे बदलाव कम कर देंगे स्क्रीन टाइम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Screen Time Reduce Tips: आज के समय में फोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है. काम हो, पढ़ाई हो या फिर खाली समय, ज्यादातर काम मोबाइल से ही जुड़े हैं. लेकिन कई बार फोन सिर्फ कुछ मिनट देखने के लिए उठाते हैं और पता ही नहीं चलता कि एक-दो घंटे निकल गए. सोशल मीडिया, छोटे वीडियो और लगातार आने वाले नोटिफिकेशन इस आदत को और बढ़ा देते हैं. अगर आपको भी लगता है कि फोन पर जरूरत से ज्यादा समय बीत रहा है, तो कुछ आसान आदतों की मदद से स्क्रीन टाइम कम किया जा सकता है.

सबसे पहले देखें फोन पर कितना समय जा रहा है

स्क्रीन टाइम कम करने की शुरुआत यह जानने से करें कि आप फोन पर आखिर कितना समय बिता रहे हैं. अपने फोन में डिजिटल वेलबीइंग या स्क्रीन टाइम फीचर खोलकर देखें कि सबसे ज्यादा समय किस ऐप पर जा रहा है. इससे आपको अपनी आदत का अंदाजा मिलेगा.

हर ऐप का इस्तेमाल बंद करना जरूरी नहीं

फोन पूरी तरह छोड़ना आसान भी नहीं है और हर किसी के लिए जरूरी भी नहीं. इसके बजाय उन ऐप्स पर समय की सीमा लगाएं, जिन पर आपका सबसे ज्यादा समय जाता है. सोशल मीडिया या वीडियो ऐप्स के लिए रोजाना एक तय समय रखें. समय पूरा होने के बाद ऐप बंद करने की कोशिश करें.

बेवजह के नोटिफिकेशन करें बंद

हर थोड़ी देर में फोन की आवाज या स्क्रीन पर आने वाला नोटिफिकेशन आपका ध्यान खींचता है. जरूरी ऐप्स को छोड़कर बाकी नोटिफिकेशन बंद कर दें. इससे बार-बार फोन देखने की आदत धीरे-धीरे कम हो सकती है.

फोन को हर समय हाथ में न रखें

अगर फोन हमेशा पास रहेगा तो उसे बार-बार देखने का मन भी करेगा. काम करते समय फोन को टेबल से थोड़ा दूर रखें. खाना खाते समय या किसी से बात करते वक्त फोन को साइलेंट करके अलग रख सकते हैं.

सुबह और रात का रखें खास ध्यान

सुबह उठते ही फोन देखने और रात को सोने से पहले लगातार स्क्रॉल करने की आदत स्क्रीन टाइम बढ़ा देती है. कोशिश करें कि उठने के बाद कुछ समय फोन से दूर रहें. इसी तरह सोने से पहले फोन एक तरफ रखकर किताब पढ़ना, संगीत सुनना या परिवार से बात करना बेहतर विकल्प हो सकता है.

खाली समय के लिए दूसरा विकल्प चुनें

जब भी खाली समय मिले, तुरंत फोन उठाने की बजाय कोई छोटा काम चुनें. टहलना, किताब पढ़ना, घर का कोई काम करना, पौधों की देखभाल करना या दोस्तों-परिवार से आमने-सामने बात करना आसान विकल्प हो सकते हैं.

एकदम से नहीं, धीरे-धीरे बदलें आदत

स्क्रीन टाइम कम करने के लिए एक ही दिन में फोन से दूरी बनाना जरूरी नहीं है. रोजाना थोड़ा-थोड़ा समय कम करें और अपनी प्रगति पर ध्यान दें. सबसे जरूरी बात यह है कि फोन का इस्तेमाल आपकी जरूरत के हिसाब से हो, आदत के हिसाब से नहीं.

यह भी पढ़ें: रात में फोन चलाने की आदत नहीं छूट रही? नींद सुधारने के लिए आजमाएं ये 2 आसान तरीके

The post खाली समय मिलते ही फोन उठाते हैं? ये छोटे बदलाव कम कर देंगे स्क्रीन टाइम appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment