Post-Meal Walking Benefits: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि लंच या फिर डिनर करने के तुरंत बाद ही अचानक से आपको आलस लगने लगता है? जैसे ही पेट भरता है, ऐसा मन करता है कि अब सिर्फ कुर्सी पर जाकर बैठ जाएं या फिर बिस्तर पर जाकर थोड़ी देर सुकून से लेट जाएं. अगर आपके साथ आए दिन ऐसा ही होता है, तो यकीन मानिए आप अकेले बिल्कुल भी नहीं हैं. हम में से ज्यादातर लोगों को ऐसा ही करने का मन करता है और यही हमारी सबसे बड़ी गलती भी साबित होती है. अगर आप भी हर दिन ऐसा ही करते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए आंखें खोल देने वाला साबित होने वाला है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आपकी यह 10 मिनट की सुस्ती आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. तो चलिए बिल्कुल आसान शब्दों में समझते हैं कि आपकी यह छोटी सी आदत या गलती किस तरह से आपके शरीर पर असर डाल सकती है.

खाने के बाद तुरंत बैठने से शरीर में क्या गड़बड़ी होती है?
जब हम खाना खाते हैं, तो हमारे पेट को उसे डाइजेस्ट करने के लिए सही माहौल और ऑक्सीजन की जरूरत होती है. लेकिन जब हम खाना खाकर बैठ जाते हैं, तो हमारा डाइजेशन बहुत ही स्लो हो जाता है. आपकी इस आदत की वजह से आपको नीचे बताए गए नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है.
- एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम: जब हम खाना खाकर सीधे बैठ जाते हैं या फिर थोड़ा सा झुककर बैठते हैं, तो इसकी वजह से हमारे पेट पर प्रेशर पड़ने लगता है. ऐसा होने की वजह से पेट का एसिड ऊपर गले और सीने की तरफ बढ़ने लग जाता है. रिजल्ट यह होता है कि हमें अक्सर सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट में ब्लोटिंग यानी कि भारीपन की समस्या होने लगती है.
- वजन और पेट की चर्बी बढ़ना: खाना खाने से हमारे शरीर को जो कैलोरीज मिलती हैं, उन्हें सही तरीके से बर्न करने के लिए शरीर में थोड़ी हलचल होना बहुत जरूरी होता है. अगर आप खाना खाते ही सीधे बैठ जाते हैं, तो यह एनर्जी बर्न होने की जगह फैट बनकर शरीर में जमने लगती है, खासकर आपके पेट के आसपास यह चर्बी सबसे ज्यादा जमा होने लगती है.
- ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना: खाना खाने के बाद खून में शुगर का लेवल काफी तेजी से ऊपर जाता है. अगर आप खाना खाने के बाद अपने शरीर को थोड़ा भी हिलाएंगे-डुलाएंगे नहीं, तो मसल्स इस शुगर को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी और इसकी वजह से आपका शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाएगा.
ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद
खाने के बाद हल्की वॉक क्यों जरूरी है?
जब आप खाना खाने के बाद सिर्फ 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक कर लेते हैं, तो इसकी वजह से आपके शरीर को कई तरह के कमाल के फायदे मिलते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि खाना खाने के बाद कोई भी रनिंग या फिर हैवी एक्सरसाइज नहीं करनी है. नॉर्मल स्पीड से वॉक करना ही आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. तो चलिए अब जानते हैं खाना खाकर टहलने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में डिटेल में.
- खाना आसानी से डाइजेस्ट होता है: जब आप खाने के बाद थोड़ी देर टहलते हैं, तो आपके पेट और आंतों में खाना सही तरीके से आगे की तरफ बढ़ता है. ऐसा होने की वजह से आपका डाइजेशन फास्ट और स्मूद हो जाता है. आपकी यह छोटी सी आदत आपको पेट में गैस और अपच जैसी प्रॉब्लम्स से बचाकर रखती है.
- ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है: कई रिसर्च में यह प्रूव हो चुका है कि खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 से 15 मिनट वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से स्पाइक नहीं करता है. यह डायबिटीज से बचने के लिए और साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने का सबसे इफेक्टिव तरीका है.
- दिल रहता है एकदम फिट: जब आप खाने के बाद लाइट वॉक करते हैं, तो आपके पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है. ऐसा होने की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल और साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे आपका दिल लंबे समय तक फिट और हेल्दी बना रहता है.
- वजन कंट्रोल में रहता है: जब आप खाने के बाद सिर्फ 15 मिनट ही टहल लेते हैं, तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म फास्ट हो जाता है. यह खाए गए खाने को सही समय पर एनर्जी में कन्वर्ट कर देता है, जिसकी वजह से शरीर में एक्स्ट्रा फैट नहीं जमता और साथ ही आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है.
ये भी पढ़ें: अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर, तो घबराने की जरूरत नहीं! अस्पताल जाने से पहले घर पर करें ये 5 आसान उपाय
The post खाना खाते ही बिस्तर पर लेटने की आदत पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान, शरीर में शुरू हो सकती हैं ये 3 गड़बड़ियां appeared first on Prabhat Khabar.
