Multiple Bank Accounts in UPI: अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI अकाउंट या दो अलग-अलग UPI ऐप चला सकते हैं तो हां आप एक ही मोबाइल नंबर से एक से ज्यादा UPI ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं, एक ही नंबर से अलग-अलग बैंक अकाउंट भी लिंक किए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी कन्डिशन पूरी करनी होती हैं.
ऐसे जोड़ें बैंक अकाउंट
सबसे पहले आपका मोबाइल नंबर उसी बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए, जिसे आप UPI से जोड़ना चाहते हैं. इसके बाद PhonePe, GooglePay,BHIM,Paytm या किसी दूसरे UPI ऐप को डाउनलोड करें. ऐप में वही मोबाइल नंबर डालें जो बैंक में रजिस्टर्ड है. SMS के जरिए नंबर वेरिफाई होगा. इसके बाद ऐप आपके मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट दिखा देगा. जिस अकाउंट को जोड़ना है उस ऑप्शन को चुने और UPI PIN सेट या कन्फर्म कर दें. इसके बाद आपका UPI इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: RAC टिकट वालों के लिए खुशखबरी! अब ट्रेन में मिलेगा पूरा बेडरोल, रेलवे ने जारी किए नए निर्देश
अगर आपके दो या उससे ज्यादा बैंक अकाउंट हैं और सभी में एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, तो आप उन सभी अकाउंट को एक ही UPI ऐप में जोड़ सकते हैं.और चाहें तो एक ही बैंक अकाउंट को PhonePe, Google Pay और BHIM जैसे अलग-अलग UPI ऐप पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी एक ही मोबाइल नंबर से दो या उससे ज्यादा UPI ऐप चलाने में कोई परेशानी नहीं होती है.
इन सब बातों का रखें ख्याल
लेकिन ख्याल रखें कि UPI तभी काम करेगा जब बैंक में एक जैसा मोबाइल नंबर अपडेट हो जो आपके फोन में मौजूद है. साथ ही हर बैंक अकाउंट का UPI PIN अलग हो सकता है. सेफ्टी का ख्याल रखे और कभी भी अपना UPI PIN या OTP किसी के साथ शेयर नहीं करें और सिर्फ ऑफिसियल UPI ऐप का ही इस्तेमाल करें.
यानी अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है, तो एक ही नंबर से दो या उससे ज्यादा UPI ऐप और कई बैंक अकाउंट आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. बस सही तरीके से बैंक अकाउंट जोड़ें, UPI PIN सेट करें और सेफ तरीके से डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: क्या आधार में तीसरी बार बदल सकते हैं नाम? जानें UIDAI के इस नियम को


